Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडग्रीष्म पेयजल तनाव में मंथर प्रतिक्रिया की कोई गुंजाइश नहीं: डीएम
spot_img

ग्रीष्म पेयजल तनाव में मंथर प्रतिक्रिया की कोई गुंजाइश नहीं: डीएम

 dipr

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल और विद्युत समस्याओं का त्वरित समाधान और नियमित आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बुधवार को ऋषिपर्णा सभागार में जल संस्थान एवं यूपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल में निर्बाध रूप से पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उन क्षेत्रों में वैकल्पिक रूप से नियमित पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की जाए। पेयजल लीकेज ठीक करने और लाइनों के रखरखाव हेतु पर्याप्त संख्या में लाइनमैन, ट्यूबवेल ऑपरेटर तैनात किए जाए। जहां पर आवश्यकता है, वहां पर मैनपावर बढ़ाई जाए। कहा कि इसके लिए विभाग को पर्याप्त बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा। हिदायत दी कि मैनपावर की वजह से कही पर दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक बजट और संसाधन उपलब्ध कराते हुए पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों की पहचान कर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कंट्रोल रूम में हर विभाग से जेई स्तर का अधिकारी तैनात करने, डिस्ट्रेस कॉल्स के त्वरित समाधान और टैंकर-जनरेटर की व्यवस्था पूरी करने को कहा।

उन्होंने सभी ट्यूबवेल्स पर अतिरिक्त पंप, मोटर और मैनपावर तैनात करने, लीकेज मरम्मत और हेल्पलाइन नंबरों के व्यापक प्रचार के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में पेयजल या बिजली की समस्या पर देर नहीं होनी चाहिए और जनता को राहत देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments