Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडप्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को...
spot_img

प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग अपने अंतिम चरण में, जल्द जनमानस को समर्पित

 dipr

मुख्यमंत्री की के मार्गदर्शन जिलाधिकारी सविन बंसल के विजन ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग कार्य युद्धस्तर पर गतिमान है। तिब्बती मार्केट 132 वाहनों की क्षमता, परेड ग्राउंड में 96वाहन, कोरोनेशन अस्पताल 18 वाहनों, की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है।

सीएम के आधुनिक राज्य के संकल्प को डीएम सविन बंसल अपने नए आइडिया और सोच से धरातल पर उतारने में जुटे हैं। इसी का परिणाम है कि राज्य की प्रथम ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग निर्माण अपने अंतिम चरण में है, जो जल्द ही जनमानस को समर्पित की जाएगी। इस पार्किंग निर्माण से जहां शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने में कारगर साबित होगा

वहीं जनमानस को सुगम सुविधा प्राप्त होगी। यह ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग,कम स्थान पर तैयार हो जाती है, जिसे शिफ्ट करने की है सुविधा भी है, आवश्यकता पड़ने पर इसे अन्यत्र स्थान पर भी शिफ्ट किया जा सकता है।

शुरुआती चरण में तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड और कोरोनेशन चिकित्सालय में गतिमान है। परेड ग्राउंड एवं तिब्बती मार्केट की पार्किंग जल्द ही जनमानस को समर्पित की जाएगी तथा कोरोनेशन ऑटोमेटेड मैकेनिक पार्किंग कार्य भी तेजी से गतिमान है। कम निवेश, अधिक लाभ का कांसेप्ट है आधुनिक तकनीक से लैस ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग, जिसका माह दिसम्बर में मा0 मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था , और जल्द ही तैयार होकर पब्लिक को समर्पित कर दी जाएगी।

तिब्बती मार्केट में 6 स्टैक पैलेट का काम पूरा हो गया,18 स्टैक सपोर्ट के साथ ठीक हो गए…

परेड ग्राउंड में 8 स्टैक हाइड्रोलिक काम पूरा हो गया. 8 स्टैक लेवल 2 पैलेट का काम पूरा हो गया. 10 स्टैक सिलेंडर माउंटिंग का काम पूरा हो गया, 2 स्टैक शिफ्ट हो गए 2 पावर पैक ठीक हो गए.

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments