Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचार धाम यात्रा पर राजनीति
spot_img

चार धाम यात्रा पर राजनीति

 dipr

चार धाम यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग की बात क्या कहीं तो इस पर अब कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाने में खड़े कर दिए कांग्रेस अध्यक्ष ने तो इतना तक कह दिया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की नजर अब चार धाम मार्ग पर छोटे-छोटे व्यवसाय करने वाले स्थानीय लोगों पर है,, जो लोग यात्रा मार्ग पर अपना छोटा सा ठिया लगाकर स्थानीय उत्पाद और खाने-पीने की जरूरत का सामान रखते हैं उनसे उनकी आजीविका चलती है और वह चार धाम यात्रा का बेसब्री से इंतजार करते हैं ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं की नजर उनके छोटे व्यवसायों पर है..

लिहाजा भाजपा के कार्यकर्ता चार धाम यात्रा मार्ग पर जाने की बात कह रहे हैं इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी माइनॉरिटी के लोगों पर वहां जाने के लिए रोक लगा रही है तो 50% से अधिक यह लोग वहां पर घोड़े खच्चर चलाने का काम करते हैं ऐसे में शायद इन घोड़े खतरों को भी अब बीजेपी के कार्यकर्ता चलाना चाहते हैं लिहाजा वह वहां जा रहे हैं

कारण महारा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस

 

वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रवक्ता ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सनातन विरोधी पार्टी रही है भाजपा के कार्यकर्ता सनातनी है और अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाने के लिए चार धाम यात्रा मार्ग पर सेवा कार्यों के लिए जा रहे हैं ऐसे में कांग्रेस का चेहरा एक बार फिर साफ हो गया कि वह सेवा भाव के कामों पर भी कु तर्क कर रही है,,, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की कांग्रेस पार्टी का मानसिक संतुलन भी खराब हो गया है लिहाजा उनकी पार्टी के नेता इस तरह की बयान बाजी कर रहे…

हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments