Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडअंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, किया विचार साझा
spot_img

अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, किया विचार साझा

 dipr

आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने अपने बहुत से पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।

महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट एवं मेयर प्रत्याशी रहे दीपक जाटव ने कहा कि बाबा साहेब भविष्य के भारत के निर्माता, महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। उनका जन्म आज ही के दिन एक दलित परिवार में हुआ था। जीवन भर उन्हें जातिगत भेदभाव, गरीबी और सामाजिक अन्याय का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर समाज में बदलाव की नींव रखी।
कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर भारत का नाम रोशन किया ।

इसी क्रम में पीसीसी सदस्य जयेंन्द्र रमोला एवं दलित नेता सूरत सिंह कोहली ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की स्थापना हेतु ऐतिहासिक योगदान दिया।
बाबासाहेब अंबेडकर न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि वे कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले प्रेरणास्रोत भी थे। उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रकाशपुंज है हमें उनके बताए सर्वजन हिताय के रास्तों पर चलते हुए सर्व समाज को आगे बढ़ाना है तभी इस देश के विकास एवं उन्नति की परिकल्पना साकार हो सकती है क्योंकि बंटा हुआ समाज विकास के मार्ग को बाधित कर सकता है प्रशस्त नहीं l

 

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments