Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमेयर सौरभ थपलियाल ने गांधी पार्क में किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सफाई...
spot_img

मेयर सौरभ थपलियाल ने गांधी पार्क में किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सफाई और हरियाली पर जोर

 dipr

नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद गांधी पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की सफाई, लाइटिंग, जिम और फाउंटेन जैसी सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल के साथ मिलकर उन्होंने ‘क्लीन दून—ग्रीन दून’ पर जोर देते हुए शहर की सफाई व्यवस्था और लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही, उन्होंने दून की जनता को बड़ी जीत के लिए धन्यवाद देते हुए संकल्प पत्र में उल्लेखित बिंदुओं पर शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।

इसमें दून को पुराने स्वरूप में वापस लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी, जिसमें आम जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान, मेयर थपलियाल ने गांधी पार्क में पौधारोपण भी किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने पार्क में ताइक्वांडो सीख रहे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें खेलों में भागीदारी बढ़ाने तथा पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल और नगर निगम कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Reported By: Arun Sharma

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments