Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तर प्रदेशसंतो के समागम में, मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान
spot_img

संतो के समागम में, मुख्यमंत्री धामी का हुआ सम्मान

 dipr

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘समानता के साथ समरसता’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सभी संतों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए उन्हें पुष्पमाला पहनाई और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर उन्हें सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि त्रिवेणी की पवित्र भूमि और महाकुंभ के शुभ अवसर पर संतों का आशीर्वाद मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की दिशा में समान नागरिक संहिता का लागू करना एक बड़ा कदम है और इसे लागू करने का श्रेय उत्तराखंड को जाता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यूसीसी न्याय और समानता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है और इससे देश को दिशा मिलेगी।

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने भी मुख्यमंत्री धामी की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने यूसीसी लागू करके भारत की परंपराओं और समानता के सिद्धांत को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सभी राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू होगी, जिससे समाज में भेदभाव समाप्त होगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments