Thursday, November 19, 2026
 dipr
Homeकुमाऊँनैनीतालनैनीताल में राज्य स्थापना दिवस समारोह का आंदोलनकारियों ने किया बहिष्कार, अतिथियों...
spot_img

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस समारोह का आंदोलनकारियों ने किया बहिष्कार, अतिथियों की देरी से पहुंचने पर जताई नाराजगी

 dipr

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब अतिथियों के निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचने पर राज्य आंदोलनकारी नाराज हो गए। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और नारेबाजी करते हुए आयोजन स्थल से बाहर चले गए।

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन की ओर से राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर डीएसए मैदान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम की तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सोमवार सुबह नौ बजे से ही आयोजन स्थल पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। खेल विभाग की ओर से मैराथन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसके बाद करीब 10 बजे राज्य आंदोलनकारी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को पहुंचना था, लेकिन दोनों अतिथि करीब दोपहर 12 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचे। आंदोलनकारियों को उम्मीद थी कि अतिथियों के पहुंचते ही मुख्य समारोह शुरू हो जाएगा, लेकिन अतिथि पहले वहां लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण करने लगे। इससे आंदोलनकारियों की नाराजगी और बढ़ गई।

पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल को दी श्रद्धांजलि

नाराज आंदोलनकारी एकजुट होकर मंच पर चढ़ गए। यहां उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और आयोजन स्थल से बाहर चले गए।

विरोध करने वालों में राज्य आंदोलनकारी सुरेश डालाकोटी, कंचन चंदोला, मनमोहन कनवाल, इंद्रा नेगी, मनोज बिष्ट, दीवान कनवाल, संजय कुमार, गणेश बिष्ट, सज्जन लाल और ललित जोशी समेत कई आंदोलनकारी शामिल रहे।

आंदोलनकारियों के बहिष्कार के बाद भी अतिथियों के संबोधन और अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम जारी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments