Thursday, November 19, 2026
 dipr
Homeगढ़वालचमोलीबदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद नरसिंह मंदिर पहुंची आदि...
spot_img

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद नरसिंह मंदिर पहुंची आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी

 dipr

चमोली। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को ज्योतिर्मठ स्थित नरसिंह मंदिर में विराजमान किया गया। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम से जुड़ी शीतकालीन धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन शुरू हो गया है।

गौरतलब है कि 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान कुबेर और उद्धव की उत्सव डोलियों को उनके शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर पहुंचाया गया था। यहां शीतकाल के दौरान दोनों की पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं, बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को नरसिंह मंदिर लाकर विराजमान किया गया।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही भगवान बदरी विशाल की शीतकालीन पूजा की व्यवस्था भी शुरू हो जाती है। इस दौरान धाम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन निर्धारित शीतकालीन पूजा स्थलों पर किया जाता है। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का नरसिंह मंदिर पहुंचना भी इसी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब शीतकाल के दौरान गद्दी नरसिंह मंदिर में विराजमान रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments