Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमानको की अनदेखी, फीस बढोतरी पर कर देंगे मान्यता रद्दः डीएम
spot_img

मानको की अनदेखी, फीस बढोतरी पर कर देंगे मान्यता रद्दः डीएम

 dipr

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वसूली और किताबों की अनिवार्य खरीद को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में गठित कोर टीम ने अब तक 25 नामी-गिरामी स्कूलों के पिछले 5 वर्षों के फीस स्ट्रक्चर की जांच की है, जिसमें 35% तक की अनुचित बढ़ोतरी सामने आई। प्रशासन की कार्रवाई के बाद कई स्कूलों ने अपनी फीस रिवाइज कर अब अधिकतम 10% तक सीमित कर दी है।

डीएम ने चेतावनी दी है कि मानकों की अवहेलना करने पर स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। साथ ही, स्कूल अब अभिभावकों को किताबें और ड्रेस किसी भी दुकान से खरीदने की अनुमति दे रहे हैं। स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा के नाम पर व्यवसाय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की कार्रवाई से माउंट लिट्रा, सेंट जोसेफ, समर वैली, स्कॉलर्स होम, क्राइस्ट, समरफील्ड सहित कई बड़े स्कूल बैकफुट पर आ गए हैं। वहीं, कुछ स्कूलों ने सीडीओ कार्यालय में अंडरटेकिंग भी दी है। इससे अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई स्कूल आरटीई के मानकों का उल्लंघन करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा क्षेत्र में यह पहली बार है जब प्रशासन ने इतनी कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा माफियाओं और निजी स्कूलों पर नकेल कसी है।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments