Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडआईएसबीटी ड्रेनेज कार्य पर डीएम सख्त, युद्धस्तर पर जारी काम
spot_img

आईएसबीटी ड्रेनेज कार्य पर डीएम सख्त, युद्धस्तर पर जारी काम

 dipr

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र में जलभराव की पुरानी समस्या को खत्म करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने ड्रेनेज प्लान की सख्त मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। डीएम ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित ठेकेदारों और विभागों को कड़ी फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार मानसून से पहले ही आईएसबीटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी है ताकि मुख्यमंत्री को स्थल निरीक्षण की आवश्यकता न पड़े। डीएम ने निर्देश दिया है कि मजदूर, मशीनरी और मटेरियल की संख्या दोगुनी कर कार्य को मई से पहले पूरा किया जाए।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शिमला बाईपास से मुस्लिम बस्ती तक सीवर लाइन डाली जा रही है, साथ ही पुरानी चोक सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य भी तेजी से चल रहा है। मुस्कान होटल के पास चोक पाइपलाइन को ठीक करने के साथ ही 1600 एमएम व्यास की नई ड्रेनेज लाइन को बिछाने का काम रात-दिन चलाया जा रहा है।

इसके लिए शिमला बाईपास चौक से सेंट जूड चौक तक 300 मीटर क्षेत्र में सात दिनों तक यातायात डायवर्ट किया गया है। संबंधित विभागों को विद्युत लाइन भूमिगत करने, वैकल्पिक मार्गों की तैयारी और सीवर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्य में तत्परता दिखाने को कहा गया है, ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके।

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments