Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसरहद पर हालात तनावपूर्ण; केदारनाथ हेली सेवा पर अग्रिम आदेश तक रोक,...
spot_img

सरहद पर हालात तनावपूर्ण; केदारनाथ हेली सेवा पर अग्रिम आदेश तक रोक, होटल की कई बुकिंग रद्द

 dipr

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अग्रिम आदेश तक बंद कर दी गई हैं। साथ ही हेलिकॉप्टर और होटल की कई बुकिंग रद्द हो रही हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है। शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की।

वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह के लिंक आदि की चर्चाएं भी आम हैं। ऐसे में आशंका इस बात की है कि दुश्मन अपने हैकर्स की मदद से सरकारी वेब सिस्टम पर हमला कर सकता है। ऐसे में डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments