Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने...
spot_img

देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

 dipr

प्रदेश के कई जिलों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश हो सकती है।

इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकतर हिस्सों में गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 11 मई तक प्रदेशभर के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहेगा। खास तौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जबकि, 12 मई से प्रदेशभर के मौसम में सुधार देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments