Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeगढ़वालचमोलीरजत जयंती पर गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन
spot_img

रजत जयंती पर गैरसैंण पहुंचे सीएम धामी, शहीद आंदोलनकारियों को किया नमन

 dipr

गैरसैंण। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती के अवसर पर भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम ने घोषणा की कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत गैरसैंण क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि चौखुटिया, घनसाली और ज्योतिर्मठ को शीघ्र ही उड़ान सेवा (UDAN Scheme) से जोड़ा जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश भर में रजत जयंती समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। गैरसैंण के कार्यक्रम ने राज्य निर्माण की भावनाओं को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments