Friday, March 6, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालचमोलीबदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड

बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी, पहाड़ों पर बढ़ी ठंड

चमोली: बदरीनाथ धाम में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए। बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मैदानी इलाकों में भी हवा ठंडी होने से सुबह और शाम के समय लोगों ने सर्दी का अहसास किया।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जमने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी के चलते पर्वतीय जिलों में शीतलहर का प्रभाव सुबह और शाम के समय बढ़ सकता है। वहीं, 7 से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं पर्वतीय इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments