Saturday, April 25, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालदेहरादूनउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ा, आज भी...

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र एक दिन के लिए बढ़ा, आज भी जारी रहेगी राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चर्चा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर मंगलवार को हुई विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की सहमति से सत्र को एक दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

आज सत्र के तीसरे दिन भी राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप पर चर्चा जारी रहेगी। सत्र के दौरान विधायक राज्य के विकास, योजनाओं और आगामी वर्षों में उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी ने कहा कि विशेष सत्र में राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा की जा रही है। उनका कहना है कि, “यह पहल आने वाले समय में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

विधानसभा सत्र के इस विशेष आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड के 25 वर्षों के सफर का मूल्यांकन करते हुए आने वाले वर्षों के लिए स्पष्ट विकास दृष्टि तैयार करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments