Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार कांवड़ मेला चरम पर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
spot_img

हरिद्वार कांवड़ मेला चरम पर, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

 dipr

हरिद्वार में चल रहा शारदीय कांवड़ मेला अब अपने चरम पर है। हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर आज कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए आज लगातार हरिद्वार पहुंचते रहे।यह सिलसिला कल भी जारी रहेगा। क्योंकि महाशिवरात्रि है इसलिए कल बड़ी संख्या में डाक कांवड़िए भी हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार का पूरा क्षेत्र “बोल बम” के जयकारों से गूंज रहा है। कांवड़िए गंगाजल लेकर लगातार अपने गंतव्य की ओर रवाना भी हो रहे हैं, जिससे पूरे सड़कों पर भोलों की कतार दिख रही है।

भारी भीड़ के चलते हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर यातायात का खासा दबाव है। पीली नदी से रसियाबड़ नहर पटरी तक लंबा जाम लगता रहा। पुलिस प्रशासन कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात को सुचारु करने के लिए लगातार प्रयासरत है। एसएसपी का कहना है मेले की व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मेले की निर्विघ्न सम्पन्नता के लिए कृत संकल्पित है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments