Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केदारनाथ आपदा प्रबंधन पुस्तक और डैशबोर्ड का किया...
spot_img

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केदारनाथ आपदा प्रबंधन पुस्तक और डैशबोर्ड का किया लोकार्पण

 dipr

क्राइम पेट्रोल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील राज्य है और 31 जुलाई 2024 को केदारनाथ क्षेत्र में आई आपदा के दौरान राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने त्वरित राहत और बचाव कार्य किए। उन्होंने कहा कि इस बुक में शहीदों और कार्यकर्ताओं का योगदान संजोया गया है और डैशबोर्ड से आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज किया और श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का सहयोग आपदा प्रबंधन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

यूएसडीएमए डैशबोर्ड आपदा प्रबंधन प्रणाली को डिजिटल और डेटा संचालित बनाएगा, जिससे त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलेगी और आपदाओं के असर को कम किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments