Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमामूली विवाद पर खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल
spot_img

मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष,आधा दर्जन लोग घायल

 dipr

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहेरा गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना है जिनमें कुछ महिलाओं के भी शामिल होने की बात सामने आई है ।सूत्रों के मुताबिक, विवाद किसी छोटे मुद्दे पर शुरू हुआ था लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। झगड़े में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी बरसाए गए।

घटना के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर माहौल को शांत किया। हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

फिलहाल एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है और जल्द ही सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। झगड़े में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

शेखर चंद्र सुयाल (एसपी देहात)

 

 

Reported By: Tilak Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments