Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर एआई के जिम्मेदार उपयोग पर कार्यशाला
spot_img

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर एआई के जिम्मेदार उपयोग पर कार्यशाला

 dipr

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर देहरादून में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (PRSI) देहरादून चैप्टर द्वारा “रिसपॉन्सिबल यूज ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस: रोल ऑफ पब्लिक रिलेशन” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

ख्य अतिथि बंशीधर तिवारी, महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए. ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के तकनीकी दौर में हम सभी को अपनी जिम्मेदारी समझे। उन्होंने कहा कि ए.आई. तकनीक का वर्तमान समय में जिस प्रकार से तेजी से विकास हो रहा है, उसमें हम सभी की जिम्मेदारी बन जाती है कि हम मनुष्यता की भावना को सर्वोपरि रखे। ए.आई. तकनीक के उपयोग से समय की बचत होती है, उस समय का उपयोग हम किस प्रकार से करते है, यह भी हम सभी को समझना होगा। सोशल मीडिया के साथ-साथ परिवार एवं समाज से भी जुड़े रहे। किसी भी प्रकार की सूचना को आगे बढ़ाने या भेजने से पहले एक बार विचार अवश्य करना होगा कि सूचना सही है या गलत।

कोई भी गलत सूचना एक बार प्रसारित हो जाती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति एवं समाज दोनो पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ए.आई. से कंटेट बनाया जा सकता है, लेकिन उसमें स्वयं के विचारों और अनुभवों का समावेश भी जरूरी है। ए.आई. का जिम्मेदारी के साथ उपयोग, हम सभी का कर्तव्य है और इस बारे में अधिक से अधिक जागरूकता की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में डॉ. नितिन उपाध्याय, विजय थपलियाल और अनुपम त्रिवेदी समेत अन्य विशेषज्ञों ने एआई की भूमिका, उपयोगिता और सीमाओं पर विचार साझा किए। तकनीकी विशेषज्ञ आकाश शर्मा ने जनसंपर्क में एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर प्रस्तुति दी।

कार्यशाला में ChatGPT, Canva AI, Google Forms जैसे प्रमुख एआई टूल्स की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा ने किया और अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने सभी का स्वागत किया।

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments