Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार में वैश्य समाज का प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में विरोध...
spot_img

हरिद्वार में वैश्य समाज का प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में विरोध प्रदर्शन

 dipr

हरिद्वार के वैश्य समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री रहे प्रेम चंद अग्रवाल के समर्थन में सड़कों पर उतर कर उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का विरोध करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वैश्य समाज के लोगों ने नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को एक ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से वैश्य समाज के लोगों ने प्रेम चंद अग्रवाल को पुनः कैबिनेट मंत्री मण्डल में शामिल करने की मांग की है।

बताते चले कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखण्ड की राजनीति में बवंडर मचा हुआ है। उत्तराखण्ड में सर्वसमाज के लोग प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार के भीतर भी वैश्य समाज के लोगो ने पूरे प्रकरण पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में सड़कों पर उतार कर उनको इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का विरोध किया। जिसको लेकर भारी संख्या में वैश्य समाज के लोग श्री अग्रसेन चौक देवपुरा हरिद्वार में एकत्रित हुए।

वैश्य समाज के लोगों ने प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने का जोरदार विरोध में नारेबाजी करते हुए नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां पर वैश्य समाज के लोगों ने पूरे प्रकरण पर अपना विरोध प्रकट किया। वैश्य समाज के लोगों ने अपना विरोध करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट को महामहिम को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से वैश्य समाज के लोगों ने प्रेमचंद अग्रवाल को पुनः कैबिनेट मंत्री मण्डल में शामिल करने की मांग की है।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments