Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडसड़क सुरक्षा माह के तहत 11 फरवरी से उत्तराखंड रोड सेफ्टी...
spot_img

सड़क सुरक्षा माह के तहत 11 फरवरी से उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग

 dipr

सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत बलूनी क्रिकेट एकेडमी में 11 फरवरी से परिवहन विभाग की ओर से उत्तराखंड रोड सेफ्टी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इसमें देहरादून के विभिन्न कॉलेजों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसका उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाना है।

देहरादून में पिछले कुछ महीनों में हुए सड़क हादसे को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इसमें कई लोगों की मौत होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। सड़क दुर्घटना में शिकार होने वाले बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। इस पर नियंत्रण के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अब परिवहन विभाग की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस पर देहरादून के आरटीओ शैलेश तिवारी ने बताया कि इसमें बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ा जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट तीन दिनों तक चलेगा। इसमें सात मैच खेले जाएंगे। 13 फरवरी को मैच का फाइनल मुकाबला होगा।I।

 

शैलेश तिवारी, आरटीओ देहरादून

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments