Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड बजट 2025-26: आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की नई उड़ान - 'निशंक'
spot_img

उत्तराखंड बजट 2025-26: आत्मनिर्भरता और समग्र विकास की नई उड़ान – ‘निशंक’

 dipr

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’  ने उत्तराखंड बजट 2025 को प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि और सामाजिक न्याय का सशक्त दस्तावेज है।

डॉ. निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के सतत विकास के लिए यह बजट कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, पर्यटन और आयुष जैसे क्षेत्रों को मजबूत आधार देगा। यह ‘डबल इंजन’ सरकार के संकल्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का प्रमाण है, जो देवभूमि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “हमारी संस्कृति, धरोहर और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन करते हुए, हमें राज्य को पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अग्रणी बनाना है। यह बजट न केवल आर्थिक प्रगति को गति देगा, बल्कि समाज के वंचित वर्गों को नए अवसर, संसाधन और नीतिगत सहयोग प्रदान करेगा।”

डॉ. निशंक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल और उनकी पूरी टीम को इस दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से उत्तराखंड के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा और ‘विकसित उत्तराखंड’ का सपना साकार होगा।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments