Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
spot_img

उत्तरकाशी में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 dipr

उत्तरकाशी की कमान जब से जिले की पहली महिला IPS सरिता डोभाल ने संभाली है, तब से लगातार नशे के सौदागरों पर नकेल कसी जा रही है। उत्तरकाशी पुलिस ने तब से अब तक कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। बीते दिवस रविवार सायं सीओ देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस द्वारा 2 स्मैक तस्करों सार्थक (25) पुत्र विनोद कुकरेती, निवासी शिवकुंज कालोनी मोथरा वाला, देहरादून Or ऋषभ (19) नौटियाल पुत्र विनोद नौटियाल, निवासी चपटाड़ी सरनौल थाना-बड़कोट उत्तरकाशी हाल आईटीआई गली को राणा लॉज बड़कोट के समीप 6.59 Gram स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवकों के खिलाफ थाना बड़कोट पर 8/21 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक नशे के आदी हैं, इससे पहले वह नशामुक्ति केंद्र मे भी रह चुके हैं। सार्थक देहरादून के प्राइवेट स्कूल मे टीचर है।

पुलिस टीम:

SI भूपेंद्र रावत
HC अर्जुन नेगी
HC सुनीत लखेड़ा

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments