Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की तैयारियां पूरी
spot_img

चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की तैयारियां पूरी

 dipr

आगामी 30 अप्रैल से उत्तराखंड में शुरू होने वाले चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि चारधाम यात्रा व्यवस्थित तरीके से हो और सभी तीर्थयात्री धामों में दर्शन के बाद सुरक्षित वापस आ जाएं इसके लिए कई तरह के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जाता है। केदारनाथ में शटल सेवा शुरू की जा रही है। चारधाम यात्रा रूट पर पांच जगहों पर चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि बिना रजिस्ट्रेशन के यात्रा न करें वाहनों का भी यात्रा के लिए पंजीयन जरूरी है।

 

इसके साथ-साथ उन्होंने तीर्थ से कहा है कि तीर्थ यात्री जी वहां से तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं उसके चालक के ऊपर कोई अतिरिक्त दबाव न डालें। आरटीओ अधिकारी ने बताया कि आवागमन के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त के तौर पर रोडवेज का सहारा लिया जाएगा। इसके अलावा कुमाऊं मोटर्स ऑनर्स यूनियन से भी गाड़ियां मंगाई जाएगी।

 

शैलेश तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments