Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडदेहरादून नगर निगम में 10 देशों के अधिकारियों को प्रशिक्षण
spot_img

देहरादून नगर निगम में 10 देशों के अधिकारियों को प्रशिक्षण

 dipr

नगर निगम देहरादून मे नेशनल सेंटर् फॉर गुड गोवर्नेंस, LBSNAA , मसूरी में प्रशिक्षण हेतु आए हुए १० देशों के अधिकारियो को नगर निगम देहरादून के कर्तव्यों एवं कार्यो की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम मे गैंमबिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया आदि देशों के अधिकारी उपस्थित थे तथा NCGG के एसोसिएट प्रोफेसर इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेटर डॉ ए पी सिंह ने समूह का नेतृत्व किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त द्वारा की गई जिनके द्वारा vc के माध्यम से सभी प्रतिभागीयो को नगर निगम देहरादून के कार्यो एवं कर्तव्यों के विषय में अवगत कराते हुए , प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए । सभी प्रतिभागियों द्वारा कर अनुभाग का निरक्षण किया गया जिसमे प्रोपर्टी टैक्स प्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी ली गई।

बैठक मे नगर आयुक्त , अपर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त महोदय उपस्थित रहे। अंत मे उप नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभा का समापन किया गया। तथा प्रतिभागियों द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से best practices शेयर करने का अनुरोध किया गया ।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments