Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा में पर्यटक/यात्री नहीं कर पाएंगे चंडीघाट फ्लाई ओवर का उपयोग
spot_img

चारधाम यात्रा में पर्यटक/यात्री नहीं कर पाएंगे चंडीघाट फ्लाई ओवर का उपयोग

 dipr

चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने को है।अब तक करीब 19 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है,जिसमें हरिद्वार मुरादाबाद की तरफ से आने वाले यात्रियों की भी एक भारी संख्या होती है,इसी को मद्देनजर रखते हुए राज्य के मुखिया सी एम धामी ने चंडी घाट पुल के बराबर एक और पुल निर्माण की की मंजूरी दी थी ताकि चारधाम यात्रा शुरू होने पर उस रूट से आने वाले यात्री पर्यटकों सहित आमजन को जाम की स्थित का सामना न करना पड़े।

मगर ऐसा लगता है कि हरिद्वार में चंडीघाट पर बन रहा फ्लाईओवर इस बार भी चार धाम यात्रा से पहले शुरू नहीं हो सकेगा,और एनएचएआई की सुस्त कार्यशैली से इस बार भी यात्रा सीजन में इस रूट के यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को समय से पूरा करने को लेकर कमिश्नर गढ़वाल, डीएम, एसडीएम समेत तमाम स्तरों पर निरीक्षण किए गए और चार धाम यात्रा से पहले फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिए जाने के दावे भी किए गए।

लेकिन इस बार की चार धाम यात्रा में चंडीघाट फ्लाई ओवर का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। अब कांवड़ यात्रा से पहले जून-जुलाई में पुल का काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।

 

देखे वीडियो:

अजयवीर सिंह, एसडीएम हरिद्वार

 

Reported by: Praveen Bhardwaj 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments