Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुर्दों का AC चुरा ले गए चोर
spot_img

मुर्दों का AC चुरा ले गए चोर

 dipr

देहरादून में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि पुलिस से क्या मुर्दों से भी नहीं डर रहे हैं चोर। देहरादून के दून अस्पताल में बीते दिन कि देर रात शवगृह से चोरों ने 8 AC कंप्रेशर को चुरा कर रफूचक्कर हो गए।
ये पहला मामला नहीं है इससे पहले भी चोर पानी की टोटी आदि जैसी चीजें चुराकर ले जा चुके है शहर के बीचों बीच दून अस्पताल में चोरी से जहां अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है वहीं पुलिस सुरक्षा पर भी एक सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि जहां से कंप्रेशर चुराए गए है वहां से महज चंद दूरी पर ही पुलिस के जवान भी रहते है ऐसे में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन जाती है।

इस पूरे मामले पर दून अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह मामला परसों देर रात का है जहां पर मोर्चरी के पीछे लगे मोर्चरी में टेंपरेचर को मेंटेन रखने वाली ऐ सी के कंप्रेसर रखे हुए थे और यहां पर तकरीबन आठ कंप्रेसर रखे हुए थे जो की चोरी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि यह कंप्रेसर जिस तरफ रखे हुए हैं यह अस्पताल का डेड एंड इलाका है और इस तरफ किसी तरह का कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है हालांकि आगे की तरफ का पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कवरेज में है और इस पूरे मामले पर उनके द्वारा पुलिस में शिकायत कर दी गई है । पुलिस ने भी अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर रही है।

सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं साथ ही सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए हैं लेकिन यहां क्षेत्र मोर्चरी के पीछे वाले इलाके में आता है इसलिए यहां पर ज्यादा आवाजाही नहीं होती है और नहीं ज्यादा ध्यान कोई देता है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भी अब सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

देखे वीडियो:

डॉ रविंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य चिकित्सा अधिक्षक
दून अस्पताल

 

Reported By: Rajesh Verma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments