Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडपुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी
spot_img

पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी

 dipr

ब्यूरो: रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रूप से आरआर सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों पर छापा मारा।
इस दौरान टीम को स्पा सेंटर संचालित करने में कई नियमों को पूरा करने में अनियमितताएं मिली। इस पर पुलिस ने तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

गौर तलब है कि सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और हरिद्वार से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम हरिद्वार हाईवे किनारे स्थित आरआर सिनेमा पहुंची। यहां टीम ने सिनेमा परिसर में संचालित हो रहे तीन स्पा सेंटरों के अंदर बारीकी से जांच की। साथ ही स्पा सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा स्पा सेंटर के दस्तावेजों और रिकॉर्ड रजिस्टर की भी जांच की।

दस्तावेजों में तमाम अनियमितताएं मिलीं। इस पर टीम ने कर्मचारियों को अनियमितताएं सही करने के निर्देश दिए।

साथ ही तीनों स्पा सेंटरों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इस दौरान पुलिस ने कर्मचारियों का सत्यापन भी किया और 11 कर्मचारियों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों में कुछ अनियमितताएं मिली हैं। इन्हें सही करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही इनका चालान भी किया गया है।

 

देखे वीडियो:

 

शेखर चंद्र सुयाल एसपी देहात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments