Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडउत्तरकाशी में स्वीप कार्यशाला, सैकड़ों लोगों ने ली मतदाता शपथ
spot_img

उत्तरकाशी में स्वीप कार्यशाला, सैकड़ों लोगों ने ली मतदाता शपथ

 dipr

उत्तरकाशी: लोकतंत्र की महत्ता और जन भूमिका के दृष्टिगत लोकतन्त्र में सबकी भागीदारी सुनिश्चित किए जाने को लेकर अपर जिलाधिकारी की उपस्तिथि में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में स्वीप की कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यशाला के दौरान सैकड़ों लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और मतदाता भागीदारी के तहत जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी पी एल शाह ने कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सैकड़ों आमजनों को मतदाता शपथ “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी अटूट आस्था रखते हुए, अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनावों की गरिमा को बनाए रखने तथा प्रत्येक चुनाव में निर्भीक होकर तथा धर्म, नस्ल, जाति, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करने की शपथ लेते हैं” दिलाई।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य सभी निर्वाचनों के दौरान सभी योग्य लोगों को मतदान करने और एक जानकार विकल्प बनाने के लिए प्रेरित करके एक सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। साथ ही मतदाताओं को संगठित करना और मतदान प्रक्रिया की सरल समझ के साथ उनकी मदद करना।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments