Sunday, October 18, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा से पहले मेडिकल ऑफिसरों को विशेष ट्रैनिंग
spot_img

चारधाम यात्रा से पहले मेडिकल ऑफिसरों को विशेष ट्रैनिंग

 dipr

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा मार्गों पर सेवाएं देने वाले मेडिकल ऑफिसरों को हाई एल्टीट्यूड में चिकित्सा सेवा देने की विशेष ट्रैनिंग दी जा रही है। यह प्रशिक्षण वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में आयोजित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। ट्रैनिंग में उच्च स्थानों पर होने वाली बीमारियां जैसे एक्यूट माउंटेन सिकनेस, पल्मोनरी एडिमा, सेरेब्रल एडिमा, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक आदि के इलाज की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा CPR, इंट्यूबेशन, एयर एम्बुलेंस प्रबंधन और दवा वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यह पहल चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशन में संचालित की जा रही है।

 

देश के विभिन्न हिस्सों से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सेहत का विशेष ख्याल रखा जाए इसके मद्देनजर इस बार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में यात्रा मार्गो पर चिकित्सा सेवाएं देने वाले डॉक्टरों एवं नर्सिंग अधिकारियों को विशेष ट्रैनिंग दी जा रही है। ताकि हाई एल्टीट्यूड में यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो तो उससे तत्काल बेहतर चिकित्सा सेवा देकर सामान्य स्थिति में लाया जा सके। सभी ट्रैनिंग लेने वालों से उम्मीद रहेगी कि वह ट्रैनिंग लेकर यात्रा काल के दौरान बेहतर चिकित्सा सेवा देकर यात्रियों का मनोबल बढ़ाये। — डॉ. धन सिंह रावत, मा. चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।”

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments