Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडयूपीसीएल के 268 उपसंस्थानों में RT-DAS प्रणाली से रियल टाइम मॉनिटरिंग
spot_img

यूपीसीएल के 268 उपसंस्थानों में RT-DAS प्रणाली से रियल टाइम मॉनिटरिंग

 dipr

उत्तराखंड में विद्युत आपूर्ति को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में Real Time Data Acquisition System (RT-DAS) प्रणाली की स्थापना तेजी से की जा रही है, जिससे उपसंस्थानों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी। RDSS योजना के तहत प्रदेशभर में 215 उपसंस्थानों पर RT-DAS प्रणाली की स्थापना की जा रही है, जिनमें से 162 उपसंस्थानों में यह कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। यह प्रणाली उन उपसंस्थानों पर लागू की जा रही है जो 25 हजार से कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में स्थित हैं।

अब तक जिन स्थानों पर RT-DAS प्रणाली लग चुकी है, उनमें प्रमुख रूप से रानीपोखरी, जौलीग्रांट, नकोट, पंतनगर, गैरसैंण, योपता, उखीमठ, अस्कोट, अगस्त्यमुनि, रोशनाबाद, लालतप्पड़, सेलाकुई, चिपलघाट, रायवाला और चाकीसैंण शामिल हैं। इसके अलावा, पहले ही IPDS योजना के तहत 66 शहरों के 106 उपसंस्थानों में यह प्रणाली कार्यरत थी, जिससे यूपीसीएल के कुल 268 उपसंस्थानों में यह अत्याधुनिक प्रणाली स्थापित हो चुकी है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने बताया कि RT-DAS प्रणाली से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और पारदर्शी बन रही है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देना और शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।

अनिल कुमार यादव M, D, UPCL

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments