Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी
spot_img

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने की तैयारी

 dipr

हरिद्वार पुलिस आनेवाले सीजन और अप्रैल में शुरू हो रही चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए सबसे पहले सर्वाधिक दबाव वाले हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्र में आवागमन को सुचारू किया जा रहा है। इसके लिए करीब एक किमी के जीरोजोन क्षेत्र को पुलिस ने बैटरी और आटो रिक्शा के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिस का दूसरा फोकस अब सड़कों, गलियों , घाटों में पसरे अतिक्रमण को हटाना है। जिसके लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नगर कोतवाली इंचार्ज रितेश शाह ने बताया कि अगले तीन-चार महीनों में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पर्यटक धर्मनगरी में पहुंचेंगे, लोगों का आवागमन सुचारू बना रहे इसके लिए सड़कों बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सभी को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है।

इसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उधर शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पाराशर ने भी सभी व्यापारियों से व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि व्यापारी दुकानों से बाहर सामान न रखें ताकि सड़कें खुली बनी रहें और प्रशासन को कार्रवाई जैसा कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments