Wednesday, October 21, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडPM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की...
spot_img

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मिशन मौसम की शुरुआत

 dipr

PM Modi @ IMD Foundation Day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिशन मौसम की शुरुआत की। इसका मकसद देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाना है। राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में सुबह करीब 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया।

Delhi Chunav 2025 : चुनाव में सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने पर सीएम आतिशी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित करके, उच्च-रिज़ॉल्यूशन वायुमंडलीय अवलोकन, अगली पीढ़ी के रडार और उपग्रहों एवं उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटरों को कार्यान्वित करते हुए उच्च स्तरीय क्षमता को हासिल करना है। यह मौसम और जलवायु प्रक्रियाओं की समझ को बेहतर बनाने, वायु गुणवत्ता डेटा प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा जो लंबे समय में मौसम प्रबंधन और हस्तक्षेप की रणनीति बनाने में सहायता प्रदान करेगा।

मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजना

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में मौसम संबंधी (PM Modi @ IMD Foundation Day) अनुकूलता और जलवायु परिवर्तन अनुकूलन के लिए आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी जारी किया। इसमें मौसम पूर्वानुमान, मौसम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन शमन की योजनाएं शामिल हैं।

आईएमडी के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में, पिछले 150 वर्षों के दौरान आईएमडी की उपलब्धियों, भारत को जलवायु-अनुकूल बनाने में इसकी भूमिका तथा विभिन्न मौसम और जलवायु सेवाएं प्रदान करने में सरकारी संस्थानों द्वारा निभाई गई भूमिका को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रमों, गतिविधियों और कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित की गई है।

MahaKumbh : मकर संक्रांति पर अब तक 1 करोड़ 38 लाख लोगों ने किया अमृत स्नान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments