Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडऋषिकेश पहुंचे विधायक अग्रवाल, कार्यकर्ता हुए भावुक
spot_img

ऋषिकेश पहुंचे विधायक अग्रवाल, कार्यकर्ता हुए भावुक

 dipr

मंत्रिमंडल पद से त्यागपत्र देने के बाद विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल अपनी विधानसभा ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्तियां, बुजुर्ग, युवा भावुक नजर आए। उन्हें देखकर विधायक डा. अग्रवाल भी भावुक हुए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन आदि न करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधायक डा. अग्रवाल के साथ हर संभव खड़े रहने की बात कहते हुए उनके पक्ष में नारे भी लगाए। साथ ही 2027 में और भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने का संकल्प लिया।

सोमवार की सुबह विधायक डा. अग्रवाल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां वरिष्ठ नेत्री पुष्पा ध्यानी ने कहा कि हमारे विधायक के खिलाफ गलत माहौल बनाकर दुष्प्रचार किया गया। जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कहा कि मगर, डा. अग्रवाल सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि हमारे ऋषिकेश से मंत्री पद पर रहना हमारे लिये सौभाग्य की बात थी। ऋषिकेश का चहुंमुखी विकास हो रहा था। मगर, उत्तराखंड के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के लोगों ने ऐसा माहौल तैयार किया जिस कारण डा. अग्रवाल को मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। कहा कि उनका मंत्री पद से इस्तीफा देना ऋषिकेश के लिये दुर्भाग्य की बात है।

इस अवसर पर विधायक डा. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान उनकी भूमिका भी आंदोलनकारी के रूप में रही। मगर, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी बातों को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया में रखा गया और इस बात का विरोध करने वालों पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अब समाजसेवा तथा उत्तराखंड को विकास की प्रगति पर ले जाने की दिशा में ही बीतेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी के साथ भी गलत व्यवहार न करें। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से बचे और ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे अराजकता और प्रदेश का माहौल खराब हो।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments