Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमंत्री गणेश जोशी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को सराहा, विद्यार्थियों को...
spot_img

मंत्री गणेश जोशी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को सराहा, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

 dipr

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 8वें संस्करण को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय में देखा और सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दी गई परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम से इस कार्यक्रम के तहत देशभर के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं के दौरान तनाव मुक्त रहने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और इस तरह के कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने में सहायक होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए सुझाव न केवल परीक्षा बल्कि संपूर्ण जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चाहे मन की बात हो या परीक्षा पे चर्चा मोदी जी के हर कार्यक्रम से प्रेरणादायक बातें सीखने को मिलती हैं। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी से इस तरह के कार्यक्रमों को अवश्य सुनने की अपील की।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments