Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी में आयोजित होगा फुटबॉल का कुमाऊं प्रीमियर लीग।
spot_img

हल्द्वानी में आयोजित होगा फुटबॉल का कुमाऊं प्रीमियर लीग।

 dipr

बीते दिन हल्द्वानी में आयोजित हुए नेशनल गेम्स के बाद अब गेम्स को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इसी के चलते हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे में हल्द्वानी फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियो ने मीडिया से रूबरू हो कर बताया कि आगामी 16 मार्च से 23 मार्च तक मिनी स्टेडियम में कुमाऊं प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य भर के खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए 01 और 02 मार्च को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। जिसमें से 120 खिलाड़ियों को चयनित कर 6 टीमों में बांटा जाएगा।

कुमाऊं के सभी 6 जिलों के नाम पर एक-एक टीम बनाई जाएगी, फुटबॉल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विनर टीम को ₹ 02 लाख और रनर टीम को ₹01 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
16 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाली इस फुटबॉल प्रतियोगिता में राज्य भर के बेहतरीन फुटबॉलर खिलाड़ी प्रतिभा करेंगे ।
आयोजकों का कहना है कि राज्य में नेशनल गेम्स के बाद खेलों को लेकर उत्साह का माहौल है और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए ही आयोजनों द्वारा इस प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है।

देखे वीडियो:

 

वीरू कालाकोटी आयोजनकर्ता

 

Reported By: Rajesh Kumar

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments