Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ यात्रा का आगाज 27 अप्रैल से, 2 मई को कपाट...
spot_img

केदारनाथ यात्रा का आगाज 27 अप्रैल से, 2 मई को कपाट खोलने की प्रक्रिया

 dipr

द्वादश ज्योर्तिलिंगो मे अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद मे बसे भगवान केदारनाथ की यात्रा का आगाज होने मे एक माह का समय शेष रह गया है । आगामी 27 अप्रैल को भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर मे केदार पुरी के क्षेत्र रक्षक भैरवनाथ पूजन के साथ केदारनाथ यात्रा का आगाज होगा ।

28 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर से कैलाश के लिए रवाना होगी तथा भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली विभिन्न यात्रा पडा़वो पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए 1 मई को केदारनाथ पहुंचेगी तथा 2 मई को वेद ऋचाओ व शिव भक्तो की जयकारो के साथ बाबा केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये जायेंगे ।

 

आगामी केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओ को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए प्रशासन मुस्तैद हो गया है तथा गौरीकुंड – केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है ।

आशा नौटियाल, विधायक केदारनाथ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments