Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमहिला सशक्तिकरण सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का प्रेरणादायक संदेश
spot_img

महिला सशक्तिकरण सप्ताह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का प्रेरणादायक संदेश

 dipr

हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण सप्ताह (03 मार्च से 08 मार्च 2025 तक) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

 

अपने उद्बोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव हैं। हमें महिलाओं को समान अवसर प्रदान कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। सरकार भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है, लेकिन हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।”

उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपनी क्षमताओं को पहचाने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना अधूरी है, इसलिए शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से हर लड़की को आत्मनिर्भर बनना चाहिए।

इस कार्यक्रम में महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई साथ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि विधानसभा अध्यक्ष के मार्गदर्शन को अपने जीवन में उतारने से निश्चित ही आपके जीवन को एक नयी दिशा मिलेगी ।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments