Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगढ़ीकैंट में 10 करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का...
spot_img

गढ़ीकैंट में 10 करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक भवन का निरीक्षण

 dipr

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्णक पूर्ण किया जाए।इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धामी सरकार की विशेषता है, कि वह जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह अत्याधुनिक सामुदायिक भवन गढ़ीकैंट क्षेत्र की जनता के लिए एक बहुउपयोगी संसाधन होगा, जिसका उपयोग शादी-विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही यह भवन जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

 

Reported By: Shiv Narayan

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments