Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडगंगोत्री धाम यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर
spot_img

गंगोत्री धाम यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर

 dipr

नोडल अधिकारी गंगोत्री धाम और उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगोत्री नेशनल हाईवे पर संकरी जगहों के चौड़ीकरण, सड़क मार्ग के डामरीकरण और सड़क सुरक्षा उपायों का निरीक्षण किया। साथ ही, गंगोत्री धाम और यात्रा पड़ावों पर पार्किंग व्यवस्था, बिजली, पानी, शौचालय और चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

सचिव ने गंगोत्री में स्नान घाटों को सुरक्षित और सुगम बनाने, साथ ही निर्माणाधीन कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने की बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया और यात्रा पड़ावों पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यात्रा प्लान तैयार करने को कहा।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि गंगोत्री धाम में 40 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, जिनमें स्नान घाटों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत लाइनों की मरम्मत और मंदिर सुरक्षा कार्य शामिल हैं।

सचिव ने गंगोत्री में विभागीय अधिकारियों और यात्रा से जुड़े संघों के साथ बैठक की, जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने बीआरओ को भूस्खलन कार्यों में तेजी लाने, नगर पंचायत गंगोत्री को सफाई व्यवस्था सुधारने और जल संस्थान को पेयजल लाइनों की मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments