Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंड"टुगेदर फॉर बेटर इंटरनेट" विषयक कार्यशाला में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दी...
spot_img

“टुगेदर फॉर बेटर इंटरनेट” विषयक कार्यशाला में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर दी गई जानकारी

 dipr

इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एनआईसी के तत्वाधान में आज एनआईसी सभाकक्ष में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर “टुगेदर फॉर बेटर इंटरनेट” विषयक कार्यशाला आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में ग्राम्य विकास, पंचायती राज शिक्षा विभाग, बाल विकास,कृषि, स्वास्थ्य, राजस्व विभागऔर नगर निकायों के कार्मिकों तथाअध्यापकों एवं छात्रों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग व सामान्य साइबर अपराध के बारे में जागरूक बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यशाला में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल सिंह रावत,एनआईसी के इंजीनियर महेश चंद्र एवं यशपाल रांगड़ ने सोशल मीडियाअकाउंट, ऑनलाइन पेमेंट आदि के सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि साइबर ठगी होने पर घबराने की बजाय इसके जानकारी अपने अभिभावकों एवं नजदीकी पुलिस थाने के साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज करवाई जानी चाहिए। इस हेतु जनहित में टोल फ्री नंबर 1930 भी जारी किया गया है। उक्त कार्यशाला में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के छात्र–छात्राओं को जानकारी दी गई।

उक्त कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी केसी बहुगुणा, प्रवक्ता अतोल मेहर,सहायक अध्यापक संजय राणा, स्वान प्रभारी मानवीरेन्द्र चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से प्रतिभाग किया।

 

Reported By: Gopal Nautiyal

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments