Saturday, October 24, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा तैयारियों पर महत्वपूर्ण घोषणा
spot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा तैयारियों पर महत्वपूर्ण घोषणा

 dipr

ब्यूरो : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए ठोस रणनीति तैयार कर रही है और इसी संबंध में 7 अप्रैल को तीसरी बार प्रशासनिक बैठक आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के प्रारंभिक दिनों में व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं, लेकिन परिवहन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों को विशेष निर्देश दिए जाएंगे।

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि 2013 की आपदा के बाद से केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों से संभव हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले साल की आपदा के बावजूद सरकार की सतर्कता से यात्रा सुचारु रूप से चल सकी और इस वर्ष तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

इस वर्ष से शीतकालीन चारधाम यात्रा की शुरुआत करने का भी उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम राज्य की संस्कृति, पर्यटन और आर्थिकी के विकास में योगदान देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments