Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहोली आपसी सौहार्द्र भाईचारे और मिलन का पर्व है- पार्षद आशु डंग
spot_img

होली आपसी सौहार्द्र भाईचारे और मिलन का पर्व है- पार्षद आशु डंग

 dipr

राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संगठन का होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से होटल हृषिकेश हाई में मनाया गया। कार्यक्रम मे होली के भजनों पर गायकों ने बहुत सुंदर-सुंदर गीत व ग़ज़ले प्रस्तुत की । कार्यक्रम का शुभारंभ कात्यायनी मंदिर के संस्थापक गुरविंदर सलूजा एवं समाज सेवी सिमरन अरोड़ा व पार्षद आशु डंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुरविंदर सलूजा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का पर्व है। जिसमें सभी को अपने मतभेद भुलाकर गले लगाना चाहिए। उन्होंने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं व बधाई दी ।

समाजसेवी सिमरन अरोड़ा ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है जैसे अलग-अलग रंगों से होली खेली जाती है वैसे ही अलग-अलग समुदाय, जाति धर्म के लोग आपस में मिलजुल कर पर्व मनाते हैं। होली कार्यक्रम में रवि शिवा नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा भगवान राधा कृष्ण नृत्य, माखन चोर, श्याम चूड़ी बेचने आया, मयूर नृत्य व भगवान शंकर की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया ।


होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन व ग़ज़ल गायक विजेंद्र वर्मा ने ” गंगा तेरा पानी अमृत, होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, चिट्ठी आई है चिट्ठी आई है, यह देश वीर जवानों का अलबेलो का मस्तानों से प्रारंभ कर अनेकों शानदार भजन व ग़ज़ल प्रस्तुत की, टी-सीरीज फेम पंडित पवन गोदियाल ने “आज ब्रज में होली रे रसिया” व तमाम भजन गाए, अनेकों विदेशों में सम्मान पा चुके गोपाल भटनागर “दूर रहकर ना करो बात…(मो रफी)
मेरे सपनों को रानी कब आएगी तू, हाल क्या है दिलों ना पूछो सनम…(किशोर कुमार)

रंग बरसे भीगे चुनरवाली व अजय ब्रेजा ने “लिखे जो खत तुझे व होली के सुंदर गीत प्रस्तुत कर सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया।

रवि शिवा नटराज आर्ट ग्रुप के कलाकारों में राधा कृष्ण द्वारा फूलों की होली जमकर खेली गई वहां उपस्थित लोगों ने फूलों की होली में जमकर डांस किया ।


नवनिर्वाचित पार्षद आशु डंग ने कहा कि होली आपसी सौहाद्र, भाईचारे और मिलन का पर्व है। लोगों को रंगों से बचना चाहिए। बाजार में नकली रंग भी आ रहे हैं जो आपकी त्वचा को खराब करते हैं। होली फूलों व चंदन से खेलनी चाहिए। होली महोत्सव के अवसर पर धार्मिक, चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र के उत्कृष्ट योगदान के लिए गुरविंदर सलूजा , धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र के योगदान के लिए पार्षद आशु डंग , सिमरन अरोड़ा व गायकी के क्षेत्र में पंडित पवन गोदियाल, विजेंद्र वर्मा व गोपाल भटनागर , सहित नृत्य के क्षेत्र में रवि शिवा नटराज आर्ट ग्रुप व को सम्मानित किया गया ।

संगठन के उपाध्यक्ष हंसराज मेंदोलिया ने होली होली क्यों मनाई जाती है विषय पर विस्तार से बताया । यहां होली चंदन के तिलक से खेली गई । होली के समापन अवसर पर अभिकर्ता होली के गीतों पर जमकर नाचे ।

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments