Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडराज्यपाल से मिले हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष, 25 मई को यात्रा के...
spot_img

राज्यपाल से मिले हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष, 25 मई को यात्रा के कपाट खुलेंगे

 dipr

ब्यूरो: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट कर श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के कपाट खुलने की तिथि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गुरुद्वारे के पवित्र कपाट 25 मई,2025 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा का विधिवत शुभारंभ 22 मई को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में प्रथम जत्थे की रवानगी के साथ होगा।

राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों और यात्रा मार्गों में हुए अवस्थापना कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक हो। राज्यपाल ने ट्रस्ट, शासन और प्रशासन के बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि इस यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने इस पवित्र यात्रा की सफलता और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments