Friday, October 23, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार:ढाई साल पहले शुरू हुई थी हेलीपोर्ट की कवायद
spot_img

हरिद्वार:ढाई साल पहले शुरू हुई थी हेलीपोर्ट की कवायद

 dipr

हरिद्वार में यात्री और पर्यटकों की सुविधार्थ हेलीपोर्ट बनाने का विषय हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संसद पटल पर रखने से हरिद्वार में हेलीपोर्ट की कवायद फिर शुरू हो गई है। इससे यात्रियों, पर्यटकों को सुविधाओं के साथ साथ हरिद्वार में पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा।
दरअसल हरिद्वार में हेलीपोर्ट या हेलीपैड की जरूरत काफी समय से महसूस की जाती रही है।अभी तक हरिद्वार में कोई सरकारी हेलीपैड भी नहीं है और सरकारी हेलीकॉप्टरों को भी अनुमति लेकर निजी हेलीपैड पर उतरना पड़ता है। जबकि हरिद्वार में वीवीआईपी का आगमन बना रहता है।

चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टरों का उपयोग होने और हरिद्वार में चारधाम यात्रियों और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बाद हरिद्वार में अब हेलीपोर्ट की आवश्यकता महसूस होने लगी है। हालांकि हरिद्वार में हेलीपोर्ट की कवायद ढाई साल पहले ही शुरू हो चुकी है और भूमि चयन सहित इसपर काफी काम हो चुका है।दो वर्ष पूर्व सिविल एविएशन के अधिकारियों, हविप्रा और तत्कालीन एसडीएम पूरण सिंह राणा के संयोजन में जगजीतपुर पुलिस चौकी के पीछे और मेडिकल कालेज के पास रिंगरोड से लगती भूमि फाइनल की गई थी।

हालांकि इसपर इसके बाद कोई काम नहीं हुआ। सरकारी हेलीपैड के लिए वीआईपी घाट के सामने और भेल में भूमि को चिह्नित किया जा चुका है।

हेलीपोर्ट एक ऐसी जगह होती है जहां एक से अधिक हेलीकॉप्टरों को उतारा व उड़ाया जा सकता है। चिकित्सा परिवहन व अन्य हेलीकॉप्टर गतिविधियों के लिए भी एक केंद्र के रूप में इसका उपयोग किया जाता है।
हेलीपोर्ट में सुरक्षा के लिए अंतिम पहुंच और टेकऑफ़ क्षेत्र, टचडाउन और लिफ्टऑफ क्षेत्र, सुरक्षा क्षेत्र और पवन शंकु जैसे उपकरण भी होते हैं।

 

Reported By: Ramesh khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments