Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडहरिद्वार शारदीय कांवड़ मेला: व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था और गंदगी
spot_img

हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेला: व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था और गंदगी

 dipr

हरिद्वार में शारदीय कॉवड मेले मे प्रशासन व पुलिस की सारी व्यवस्थाऐं धाराशायी हो चुकी है। आस पास के श्रद्धालुओं की भीड़ में पूर्व में की गई सारी व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं । भीड में देहात के लोग ट्रैक्टर ट्रालीयों। मे ऊँची आवाज में डी० जे० बजा कर पुलिस के ऊँची आवाज में डीजे ना बजाने के निर्देशों को भी ताक पर रख कर ध्वनि प्रदूषण फैला रहे है, सडकों व गंँगा किनारे पर अतिक्रमण करने वालों की अस्थाई दुकानों की बाढ आयी हुई हैं।

नगर निगम में गठित नव निर्वाचित बोर्ड भी बडे बडे दावों के बाबजूद भीड के लिए मल मूत्र विसर्जित करने की कोई व्यवस्था नही कर पाया, चहु तरफ मल मूत्र व गन्दगी के अम्बार लगे पड़े हैं। हरिद्वार से नजीबाबाद हाईवे भीड से पूरी तरह पैक पड़ा है। टू व्हीलर भी रेंग रेगंकर चल रहे हैं।
बाजारों में सडकें खाली पडी है तमाम भीड गँगा पार रोडी बेलवाला में ही फैली पड़ी है। गँगा घाटों पर कूड़े के ढेर लगे है। सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। सडकें खस्ता हाल मे ध्वस्त है जिन पर चलना भी दुस्वार हैं । कई जगह स्ट्रीट लाईटे भी बंद पडी है।

रोडी बेलवाला में भारी दुर्गन्ध से साँस लेना भी दूभर कर दिया है। अस्थाई दुकानों के कारण, स्थाई दुकानदारों की दुकानें खाली पड़ी है।

हरिद्वार के पौराणिक शिव मन्दिरों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की घोषणा की गई है। शिवरात्रि महापर्व पर पुलिस श्रध्दालुओं की भीड को कैसे नियन्त्रित करती है सबकी निगाह इसी पर लगी हैं।

 

Reported By: Ramesh Khanna

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments