Sunday, October 25, 2026
 dipr
Homeउत्तराखंडचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार सतर्क: सौरभ बहुगुणा
spot_img

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार सतर्क: सौरभ बहुगुणा

 dipr

30 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिसको सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सरकार तैयारीयो में जुटी हुई है । इसको लेकर कैबिनेट मंत्री और जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड की सबसे प्रमुख यात्रा है जो यहां आन बान शान से जुड़ी हुई है । सरकार इसके लिए बहुत चिंतित भी है और धरातल पर कार्य भी कर रही है ।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने चारधाम को लेकर देहरादून में बैठक की थी वहीं मैने भी केदारनाथ यात्रा को लेकर एक बैठक की जिसमें डंडी कंडी वाले लोग , टैक्सी एसोसिएशन , ,घोड़ा खच्चर वाले लोग ,व्यापारी , समेत तमाम लोगों को बुलाया गया था और यात्रा को लेकर चर्चा हुई उनके द्वारा सुझाव भी दिए गए ।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो इसको लेकर सरकार प्रयासरत है खासकर सुरक्षा के दृष्टिगत क्योंकि वहां पर कई सारे आपदा ग्रसित छेत्र हैं पिछली बार भी यात्रा के समय आपदा आई थी हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकला गया था । ऐसे में यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

 

सौरभ बहुगुणा , कैबिनेट मंत्री,उत्तराखंड सरकार

 

Reported By: Arun Sharma

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments