Monday, October 19, 2026
 dipr
Homeगढ़वालरुद्रप्रयागNikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक...
spot_img

Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत

 dipr

Nikay Chunav :  निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम किया है।

Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत

पांच साल में हुए विकास कार्य के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का हर जिले का किसी न किसी बहाने लगातार दौरा करना भी जनता को विश्वास दिलाने में सफल साबित रहा। कुमाऊं के छह जिलों बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर के अलावा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत के कारण रहे इन फैक्टरों की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

थूक कांड

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान रोटी पर थूक लगाकर खिलाने का मामला सभी शहरों में खूब वायरल हुआ था और भाजपा से लेकर कांग्रेस तक ने इस पर घोर आपत्ति जताई थी। इसके बाद मतदाताओं के मन में भी सवाल उठे।

हल्द्वानी हिंसा पड़ी भारी

पिछले साल फरवरी में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा ने लोगों को झकझोर दिया था। पूरे कुमाऊं में लोगों में में आक्रोश दिखाई दिया था। इसका असर इस चुनाव में भी पड़ा और लोगों ने अपना मन बदला।

राजनीतिक बयान दे गया विपक्ष को चोट

निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दौरान भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज का बयान काफी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा था कि मुझे अराजक तत्वों का वोट नहीं चाहिए। वहीं साफ सुथरी छवि के बावजूद ऐसे मामलों में स्टैंड न लेना कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को भारी पड़ा।

‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे खूब चले

निकाय चुनाव में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘कटोगे तो बंटोगे’ का नारा भी खूब चला। शहर में कई जगह होर्डिंग्स में भी यह नारा लोगों की जुबान पर रहा।

सोशल इंजीनियरिंग का भी रहा हाथ

सोशल मीडिया में भाजपा का दबदबा काफी काम कर गया। भाजपा का आईटी सेल निकाय चुनाव में भी काफी सक्रिय रहा। मतदाताओं तक विपक्ष की गलतियां पहुंचाना और पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाने का काम भी सोशल मीडिया में खूब चला।

चौथे राउंड के बाद हो गया था जीत का अहसास

हल्द्वानी में मेयर चुनाव में चौथे राउंड के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गजराज की जीत का अहसास हो गया था। चौथा चरण का रिजल्ट आने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता एमबी इंटर कॉलेज में भाजपाई रैली निकालने लगे। इसके बाद बाहर निकलकर जमकर देर रात तक रैली निकालते रहे। वहीं, देर रात 11 बजे मेयर पद का रिजल्ट घोषित हुआ। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकाला।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
 dipr

 dipr
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments