रुद्रप्रयाग Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Sun, 02 Mar 2025 07:00:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:42:55 +0000 https://ranvara.com/?p=75674 Nikay Chunav :  निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम […]

The post Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Nikay Chunav :  निकाय चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत तो नहीं मिली, लेकिन कुमाऊं के बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत के लिए कई फैक्टरों ने बखूबी काम किया है। इसमें कुछ ऐसे फैक्टर भी रहे जिसने मतदाताओं के चुनावी मूड को बदलने का काम किया है।

Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत

पांच साल में हुए विकास कार्य के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का हर जिले का किसी न किसी बहाने लगातार दौरा करना भी जनता को विश्वास दिलाने में सफल साबित रहा। कुमाऊं के छह जिलों बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रपुर के अलावा कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में नगर निगम के चुनाव में भाजपा की जीत के कारण रहे इन फैक्टरों की अनदेखी नहीं की जा सकती है।

थूक कांड

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले के दौरान रोटी पर थूक लगाकर खिलाने का मामला सभी शहरों में खूब वायरल हुआ था और भाजपा से लेकर कांग्रेस तक ने इस पर घोर आपत्ति जताई थी। इसके बाद मतदाताओं के मन में भी सवाल उठे।

हल्द्वानी हिंसा पड़ी भारी

पिछले साल फरवरी में हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा ने लोगों को झकझोर दिया था। पूरे कुमाऊं में लोगों में में आक्रोश दिखाई दिया था। इसका असर इस चुनाव में भी पड़ा और लोगों ने अपना मन बदला।

राजनीतिक बयान दे गया विपक्ष को चोट

निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के दौरान भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज का बयान काफी चर्चा में रहा। उन्होंने कहा था कि मुझे अराजक तत्वों का वोट नहीं चाहिए। वहीं साफ सुथरी छवि के बावजूद ऐसे मामलों में स्टैंड न लेना कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को भारी पड़ा।

‘बंटोगे तो कटोगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे खूब चले

निकाय चुनाव में ‘एक हैं तो सेफ हैं’ और ‘कटोगे तो बंटोगे’ का नारा भी खूब चला। शहर में कई जगह होर्डिंग्स में भी यह नारा लोगों की जुबान पर रहा।

सोशल इंजीनियरिंग का भी रहा हाथ

सोशल मीडिया में भाजपा का दबदबा काफी काम कर गया। भाजपा का आईटी सेल निकाय चुनाव में भी काफी सक्रिय रहा। मतदाताओं तक विपक्ष की गलतियां पहुंचाना और पार्टी तथा सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाने का काम भी सोशल मीडिया में खूब चला।

चौथे राउंड के बाद हो गया था जीत का अहसास

हल्द्वानी में मेयर चुनाव में चौथे राउंड के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को गजराज की जीत का अहसास हो गया था। चौथा चरण का रिजल्ट आने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता एमबी इंटर कॉलेज में भाजपाई रैली निकालने लगे। इसके बाद बाहर निकलकर जमकर देर रात तक रैली निकालते रहे। वहीं, देर रात 11 बजे मेयर पद का रिजल्ट घोषित हुआ। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल जुलूस निकाला।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

The post Nikay Chunav : बागेश्वर से लेकर हल्द्वानी तक पालिकाध्यक्ष और मेयर तक के चुनाव में भाजपा की जीत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/nikay-chunav-bjp-wins-the-elections-for-municipal-head-and-mayor-from-bageshwar-to-haldwani/feed/ 0
Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarkashi-fire-more-than-15-families-became-homeless-in-a-massive-fire-in-uttarkashi-one-woman-died/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarkashi-fire-more-than-15-families-became-homeless-in-a-massive-fire-in-uttarkashi-one-woman-died/#respond Mon, 27 Jan 2025 08:06:13 +0000 https://ranvara.com/?p=75671 Uttarkashi Fire : उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी में सावणी गांव में देर रात भीषण आग्निकांड हो गया। यहां अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक-एक कर कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर लकड़ी के बने थे इसलिए आग और फैल गई। इस दौरान […]

The post Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarkashi Fire : उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के मोरी में सावणी गांव में देर रात भीषण आग्निकांड हो गया। यहां अचानक एक घर में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि उसने एक-एक कर कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घर लकड़ी के बने थे इसलिए आग और फैल गई। इस दौरान गांव में पानी ना होने के कारण आग पर काबू पानी में काफी दिक्कत हुई। जिस वजह से नौ घर जलकर राख हो गए। वहीं, हादसे में एक महिला की जान भी चली गई।

Maha Kumbh Mela 2025 : प्रयागराज पहुंचे गृह मंत्री शाह, संगम में लगाएंगे डुबकी

एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग और वन विभाग की टीम भी सुबह तक आग पर काबू पा सकी। तब तक आग से गांव में घर जल चुके थे। वहीं, नौ मकान जल गए, तीन को पूरी तरह से तोड़ा गया और दो को आंशिक रूप से तोड़ा गया। जिससे कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना रात को करीब दस बजे हुई। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में प्राप्त एक दूरभाष संदेश के माध्यम से तहसील मोरी के अंतर्गत सावणी गांव में आगलगने की सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस मोरी फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, टीम मोरी से रवाना करवाई गई है। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

बताया जा रहा है कि गांव में किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था। जिससे वहां किसी चीज में आग लगी और उसने पूरे घर को चपेट में ले लिया। गांव से सड़क की दूरी करीब पांच किमी है।

एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार को भी घटनास्थल पर पहुंचने देर लग गई। सभी ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

अग्निकांड में रात में लापता बुजुर्ग महिला का शव सुबह मिला। एसडीआरएफ ने राहत बचाव कार्य के दौरान जले हुए मकान के मलबे के नीचे से शव को बाहर निकाला। मृतक महिला की पहचान ब्रह्मा देवी(75) पत्नी नेगी सिंह के रूप में हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए।

The post Uttarkashi Fire : उत्तरकाशी में भीषण अग्निकांड में बेघर हुए 15 से ज्यादा परिवार, एक महिला की मौत appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarkashi-fire-more-than-15-families-became-homeless-in-a-massive-fire-in-uttarkashi-one-woman-died/feed/ 0
Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uniform-civil-code-ucc-will-be-implemented-in-uttarakhand-today-ucc-portal-and-rules-will-be-launched/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uniform-civil-code-ucc-will-be-implemented-in-uttarakhand-today-ucc-portal-and-rules-will-be-launched/#respond Mon, 27 Jan 2025 06:52:03 +0000 https://ranvara.com/?p=75665 Uniform Civil Code : उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से […]

The post Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uniform Civil Code : उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए शासन स्तर से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।

Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का किया गया था गठन

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट दो फरवरी 2024 को सरकार को सौंपी थी। इसके बाद आठ मार्च 2024 को विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। विधानसभा से पास होने के बाद इस इसे राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा गया। यहां से 12 मार्च 2024 को इस अधिनियम पर राष्ट्रपति का अनुमोदन मिल गया। इसके बाद यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए तकनीक आधारित व्यवस्थाएं लागू की गईं।

नागरिकों और अधिकारियों के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किए गए। बीती 20 जनवरी को यूसीसी की नियमावली को अंतिम रूप देकर कैबिनेट ने इसे पास कर दिया। बीते कई दिनों से इसके पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन को लेकर विभिन्न स्तरों पर मॉक ड्रिल भी चल रही थी।

शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल में पहले आई समस्याओं को दूर कर लिया गया। अब यह पोर्टल आम नागरिकों और अधिकारियों के प्रयोग के लिए पूरी तरह से तैयार है। दोपहर 12.30 लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही यूसीसी की नियमावली का भी लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जएंगे।

इस तरह हुईं तैयारियां

– 43 हितधारकों के साथ बैठकें हुईं।
– 72 गहन विचार विमर्श बैठकें की गईं।
– 49 लाख एसएमएस प्राप्त हुए।
– 29 लाख व्हाट्सएप मैसेज आए।
– 2.33 लाख नागरिकों ने सुझाव दिए।
– 61 हजार पोर्टलों पर सुझाव मिले।
– 36 हजार सुझाव डाक से मिले।
– 1.20 लाख सुझाव दस्ती से आए।
– 24 हजार ई-मेल से भी सुझाव आए।

इन देशों की यूसीसी का किया गया अध्ययन
सऊदी, तुर्कीए, इंडोनेशिया, नेपाल, फ्रांस, अजरबैजान, जर्मनी, जापान और कनाडा।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

The post Uniform Civil Code : उत्तराखंड में आज लागू होगा UCC, होगा, होगा यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uniform-civil-code-ucc-will-be-implemented-in-uttarakhand-today-ucc-portal-and-rules-will-be-launched/feed/ 0
Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/#respond Sat, 25 Jan 2025 13:05:37 +0000 https://ranvara.com/?p=75662 देहरादून : Republic Day 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। National […]

The post Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>

देहरादून : Republic Day 2025  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है।

National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान का स्मरण भी कराता है। यह अवसर हमें देशभक्तों के सपनों को साकार करने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने का संकल्प लेने की भी प्रेरणा देता है। संविधान के अंतर्गत ही हम सभी की जिम्मेदारी यह भी है कि हम न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को साकार करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। प्रधानमंत्री जी के इस प्रेरणादायी कथन से उत्तराखण्डवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के दृष्टिगत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग दिया जा रहा है।

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि में समान नागरिक संहिता को भी लागू करने की तैयारी में हैं। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश में पहला राज्य बनने जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि है, हमारी देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन खेलो तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने वाले साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधार के साथ उद्योगों के अनुकूल वातावरण का सृजन किया जा रहा हैं। निवेश में रोजगार को प्रमुखता दी गई है। राज्य में सरकारी क्षेत्र में पिछले तीन साल में विभिन्न विभागों में 19 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जा चुकी है। जबकि शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है।

रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए निवेशकों ने जो उत्साह दिखाया है, आने वाले समय में इससे स्थानीय स्तर पर लोगों के रोजगार के संसाधन तेजी से बढ़ेंगे और पलायन पर भी नियंत्रण होगा। राज्य में धार्मिक पर्यटन के साथ ही पर्यटन की अन्य गतिविधियों पर भी तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। कुमांऊ मण्डल में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा देने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को बढावा देने तथा आर्थिकी की मजबूती के लिये शीतकालीन यात्रा की शुरूआत की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विगत वर्षों में राज्य हित में अनेक ऐसे महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय लिए हैं, जो विगत 24 वर्षों में संभव नहीं हो पाये थे। एक ओर जहां उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया, वहीं धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया, प्रदेश में पहली बार लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान भी हमारे लिये सर्वाेपरि है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और जनसंतुष्टि के मूलमंत्र पर चलते हुए अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास, कल्याण और उन्नति हेतु विकल्प रहित संकल्प के साथ संकल्पबद्ध है।मुख्यमंत्री ने रजत जयंती वर्ष में विकसित उत्तराखण्ड के साथ, एक भारत, श्रेष्ठ भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के महाअभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रण लेने की भी सभी से अपेक्षा की है।

The post Republic Day 2025 : मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/republic-day-2025-chief-minister-wishes-republic-day-to-the-people-of-the-state/feed/ 0
National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/national-games-cm-dhami-took-stock-of-the-preparations-for-the-national-games-at-the-stadium/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/national-games-cm-dhami-took-stock-of-the-preparations-for-the-national-games-at-the-stadium/#respond Sat, 25 Jan 2025 09:23:08 +0000 https://ranvara.com/?p=75658 National Games : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक सीएम ने कहा कि […]

The post National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
National Games : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों को परखा। यहां राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Maha Kumbh 2025 : संगम स्‍नान करने प्रयागराज आ रहे 73 देशों के राजनयिक

सीएम ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का इंतजार है। पूरे देश के लोग भी राष्ट्रीय खेलों का इंतजार कर रहे हैं।

इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और चूंकि राज्य मेजबान है, इसलिए राज्य के लोग उत्साहित हैं, सभी का स्वागत करेंगे और यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा। हमारी देवभूमि भी खेल भूमि के रूप में स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के पास राज्य में खेलों को बढ़ावा देने यह अच्छा अवसर है। इससे युवाओं का खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा और खेल इन्फ्रास्टक्चर के विकास से राज्य में आगे भी अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को पदक जीतने पर मिलने वाली पुरस्कार राशि के बराबर धनराशि राज्य सरकार भी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेल को भव्य बनाने के लिए जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर जन सहभागिता से प्रदेशभर में दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल के दृष्टिगत राज्य के सभी खेल स्थलों के आस-पास आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आगन्तुकों के लिए आवागमन,  ठहरने, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल का आयोजन ग्रीन गेम्स की थीम पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आगमन के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो पुलिस द्वारा रूट प्लान की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, डीजीपी श्री दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अति सिन्हा, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर पुलिस महानिदेशक श्री वी. मुरूगेशन, श्री ए.पी. अंशुमन, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, निदेशक खेल श्री प्रशांत आर्य और एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह उपस्थित थे।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

The post National Games : सीएम धामी ने स्टेडियम में लिया राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/national-games-cm-dhami-took-stock-of-the-preparations-for-the-national-games-at-the-stadium/feed/ 0
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarakhand-nikay-chunav-result-2025-counting-of-civic-elections-today-65-41-percent-voters-voted/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarakhand-nikay-chunav-result-2025-counting-of-civic-elections-today-65-41-percent-voters-voted/#respond Sat, 25 Jan 2025 05:18:52 +0000 https://ranvara.com/?p=75652 Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से […]

The post Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती होगी।

National Girl Child Day : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिका निकेतन, जिला शरणालय तथा शिशुसदन की बालिकाओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात की

नगर पालिका रुद्रप्रयाग वार्ड नंबर 4 अध्यक्ष पद भाजपा आगे

बीजेपी – 135
कांग्रेस – 83
निर्दलीय संतोष- 138
निर्दलीय अशोक – 53

देहरादून में मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प
देहरादून में वार्ड नंबर 16 से 30 तक के मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।

देहरादून में पहले चरण में पड़े 1709 पोस्टल बैलेट वोट
देहरादून में पहले चरण में 1709 पोस्टल बैलेट से पड़े वोट।

बड़कोट पालिका में पोस्टल बैलेट से कुल 27 मत पड़े
उत्‍तरकाशी की बड़कोट पालिका में पोस्टल बैलेट से कुल 27 मत पड़े हैं।

विनोद डोभाल 18
अतोल रावत 08
राजाराम 01

मीडिया को भी मतगणना रूम में प्रवेश नहीं
मसूरी में राजकीय घनानंद इंटर कॉलेज मतगणना केंद्र में मतों की गिनती शुरू हो गई है। मीडिया को भी मतगणना रूम में प्रवेश नहीं। सूचना विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में सूचनाएं दी जाएंगी।

बाड़ाहाट में पोस्टल बैलेट में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आगे
नगर पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में अध्यक्ष पद पर पोस्टल बैलेट से पड़े मतों की गिनती में निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे।

निर्दलीय प्रत्याशी भूपेन्द्र चौहान-33
भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट-17
कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गौड़-02

एक साल बाद हल्द्वानी नगर निगम को मिलेगा महापौर
नगर निगम हल्द्वानी को आज रात नया महापौर मिल जाएगा। दिसंबर 2023 में जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद राज्य सरकार समय से चुनाव नहीं करवा पाई थी। इसलिए हल्द्वानी समेत सभी निकाय प्रशासकों के जिम्मे थे। लेकिन मतगणना समाप्त होने के बाद फिर से जनप्रतिनिधियों का शासन शुरू हो जाएगा। 23 जनवरी को मतदान के दिन 158394 लाख लोगों ने वोट डाला था। छह राउंड में मतगणना पूरी होगी।

चंबा में अध्यक्ष पद के कुल 3 पोस्टल बैलेट में से 02 बीजेपी को
पोस्टल बैलट की पहले मतगणना की जा रही है। टिहरी की नगर पालिका परिषद चंबा में अध्यक्ष पद के कुल 3 पोस्टल बैलेट में से 02 बीजेपी शोभनी धानोल को तथा 01 निर्दलीय प्रीति पंवार को मिला है।

ऋषिकेश में पहले चरण की मतगणना जारी
ऋषिकेश में आईडीपीएल स्थित स्ट्रांग रूम में मतगणना शुरू हो चुकी है। आईडीपीएल गोल चक्कर के समीप बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। वार्ड 1, 2, 15, 16, 18, 28, 29 की पहले चरण की मतगणना शुरू की गई है।

पौड़ी में आरओ दीपक रामचंद्र की निगरानी में मतगणना
पौड़ी में जीआईसी नगर स्थित मतगणना स्थल पर आरओ दीपक रामचंद्र सेठ व ऑब्जर्वर केएस नेगी की निगरानी में चल रही है मतगणना। कार्मिक सुरक्षा में तैनात हैं।।

रुद्रप्रयाग में शांतिपूर्वक जारी मतगणना
जनपद रुद्रप्रयाग की एक नगर पालिका परिषद के 4 अध्यक्ष एवं 21 सभासद प्रत्याशियों एवं चार नगर पंचायतों के 12 अध्यक्ष एवं 40 सभासद प्रत्याशियों का भाग्य के फैसले के लिए मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

हरिद्वार में मतगणना शुरू
हरिद्वार में नगर निकाय के लिए हुए चुनाव के मतों की गणना भल्ला इंटर कॉलेज मैदान में शुरू।

रुद्रप्रयाग में मतगणना शुरू
राजकीय इंटर कालेज रुद्रप्रयाग में मतगणना प्रक्रिया शुरू।

रुड़की मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
रुड़की मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है।

पुरोला में पोस्टल बैलट की गणना शुरू
उत्‍तरकाशी जिले की नगर पालिका पुरोला में पोस्टल बैलट की गणना शुरू।

देहरादून में मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी भीड़
देहरादून में भी मतगणना शुरू हो गई है। यहां केंद्र के बाहर पार्टी एजेंटों की भीड़ लगी हुई है।

चमोली में मतगणना शुरू
चमोली में राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतगणना प्रकिया शुरू। स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को गणना रूम में लाया गया, जिसके बाद मतगणना शुरू हुई।

कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने दी आत्‍मदाह की चेतावनी
रुड़की। भगवानपुर नगर पंचायत की गिनती से पहले कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने चेतावनी दी है कि यदि मतगणना में जरा भी गड़बड़ी की गई तो वह आत्मदाह कर लेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से मनमानी पर उतर आया है और भाजपा के एजेंट के रूप में यहां पर काम कर रहा है। वहीं प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावनाओं से इनकार कर रहा है और विधायक के आरोप को सिरे से नकार रहा हे।

पौड़ी के सात निकायों में मतगणना शरू
जनपद पौड़ी के सात निकायों की 56 टेबलों पर मतगणना हुई शुरू। 304 कार्मिक कर रहे हैं मतगणना।

चुनाव में किस्मत आज रहे प्रत्याशी
पद, प्रत्याशियों की संख्या
मेयर, 72
नगर पालिका अध्यक्ष, 214
नगर पंचायत अध्यक्ष, 231
नगर निगम पार्षद, 2008
नगर पालिका सभासद, 1597
नगर पंचायत सदस्य, 1283

100 निकायों में 23 जनवरी को हुआ था मतदान
राज्य में वर्तमान में कुल 107 नगर निकाय हैं, जिनमें तीन गैर निर्वाचित श्रेणी के हैं। यानी इनमें मनोनयन होता है। दो नगर पालिका परिषदों में परिसीमन की सूचना न मिलने और नवगठित दो नगर पंचायतों में परिसीमन समेत अन्य प्रक्रिया न हो पाने के कारण चुनाव नहीं हुए। शेष 100 नगर निकायों, जिनमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद व 46 नगर पंचायत शामिल हैं, के लिए 23 जनवरी को मतदान हुआ था।

26 जनवरी तक जा सकती है मतगणना
सभी जिलों में शनिवार सुबह आठ बजे से प्रारंभ होने वाली मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हैा। 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मतों की गिनती के लिए साढ़े चार हजार से अधिक कार्मिकों को लगाया गया है।

आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक तीन घंटे में मतगणना का अपडेट
राज्य में मतदाताओं के हिसाब से सबसे छोटी नगर पंचायत नंदानगर (चमोली) से पहला नतीजा मिल सकता है। इसके बाद सबसे छोटी नगर पालिका परिषद दुगड्डा का नंबर आ सकता है। आयोग ने इस बार जनसामान्य की सुविधा के लिए मतगणना के नतीजे आनलाइन करने का निर्णय लिया है। आयोग की वेबसाइट पर प्रत्येक तीन घंटे में मतगणना का अपडेट मिलता रहेगा।

राज्‍य में हुआ 65.41 प्रतिशत मतदान
चुनाव में 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यह वर्ष 2018 में हुए पिछले निकाय चुनाव के मतदान से 4.37 प्रतिशत कम है। ऊधम सिंह नगर जिले में सर्वाधिक 71.70 प्र्रतिशत और देहरादून में सबसे कम 58.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए
उत्‍तराखंड में 100 नगर निकायों के चुनाव के लिए निकाय प्रमुख, पार्षद व सभासद-सदस्य के 1382 पदों पर किस्मत आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा आज खुलेगा। 23 जनवरी को मतदान हुआ था और आज मतगणना का दिन है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती होगी।

Waqf Amendment Bill : वक्फ संशोधन बिल पर जेपीसी की बैठक में हंगामा, 10 विपक्षी सांसद निलंबित

The post Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 : निकाय चुनाव की मतगणना आज, 65.41 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/rudrprayag/uttarakhand-nikay-chunav-result-2025-counting-of-civic-elections-today-65-41-percent-voters-voted/feed/ 0