गढ़वाल Archives - Ranvara News Portal https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/ उत्तराखंड के मुख्य समाचार Sun, 12 Jul 2026 08:40:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/#respond Wed, 27 May 2026 19:30:02 +0000 https://page3news.in/?p=73621 अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई […]

The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

]]>
  • अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और कांग्रेस नेता पर बोला तीखा हमला
  • अल्मोड़ा। उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं के लगातार उत्तराखंड दौरे से प्रदेश का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 से 30 मई तक मई से प्रदेश के दौरे पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी जून की शुरुआत में उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है । अल्मोड़ा में उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है।

    इसी बीच बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना और सर्जिकलस्ट्राइक पर सवाल उठाकर सैनिकों का अपमान करते रहे हैं। राहुल गांधी देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारतीय सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाते हैं, वहीं जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य प्रदेश है और यहां की दो दो सीमाए अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी हुई है। राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया है। सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। वह प्रश्निचन्ह उठाते है और विदेशों में जाकर भारत की मजाक बनाते हैं। उत्तराखंड के लोग बहुत राष्ट्रवादी है, इसलिए पहले भी लगातार उत्तराखंड के लोगों ने राष्ट्र के साथ राष्ट्र प्रथम को मानते हुए अपना कदम उठाया है अपना फैसला सुनाया है और आगे भी सुनाएंगे। यहां के लोगों का सेना तथा राष्ट्रभक्ति से गहरा जुड़ाव है। ऐसे में कांग्रेस की राजनीति उत्तराखंड में सफल नहीं होने वाली है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया। उन्होंने जिले में करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और क्षेत्र के लिए विकास का नया अध्याय साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विश्वविद्यालय में बने नए प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और विकास को नई दिशा देना है, ताकि युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिल सकें और उन्हें पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं राजनीतिक हलकों में राहुल गांधी के संभावित दौरे और भाजपा के आक्रामक चुनावी अभियान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    The post राहुल गांधी ने हमेशा सैनिकों का अपमान किया: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/rahul-gandhi-has-always-insulted-soldiers-chief-minister-pushkar-dhami/feed/ 0
    Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/#respond Tue, 14 Apr 2026 11:14:00 +0000 https://page3news.in/?p=73170 Dehradun-Delhi Expressway :  वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। […]

    The post Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    Dehradun-Delhi Expressway :  वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने बाबा भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंत्री नितिन गडकरी ने पीएम मोदी को ब्रह्मकमल का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। सीएम धामी ने शॉल और नंदा देवी राजजात यात्रा संबंधी स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    Bihar New CM : नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर आई सामने, आज देंगे CM पद से इस्तीफा

    दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे (Dehradun-Delhi Expressway) पर बनाए गए एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर को भारतीय वन्य जीव संस्थान ने तीन जोन में बांटा है। इसमे गणेशपुर, मोहंड और आसारोडी देहरादून तक के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके साथ ही दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से तीन घंटे की रह जाएगी।

    दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर कई मायनों में खास

    11,963 करोड़ की लागत से बना 210 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (Dehradun-Delhi Expressway) कई मायनों में खास है। दिसंबर 2021 में एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू हुआ था, जो पूरा होने के बाद अब उद्घाटन के लिए तैयार है। दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर एक्सप्रेसवे बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर से होते हुए दून के आशारोड़ी को जोड़ता है। खास है कि एक्सप्रेसवे पर 100 से ज्यादा अंडरपास, कई फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज और टनल बनाई गई है।

    काफी समय से एक्सप्रेसवे के शुरू होने का लोगों को खासा इंतजार था। इस बीच कई बार उद्घाटन की तिथि की चर्चाएं भी चलीं लेकिन लोगों का इंतजार बढ़ता गया। और आज ये एक्सप्रेस वे पीएम मोदी ने जनता को समर्पित किया। इस दौरान मंच पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, त्रिवेंद्र रावत, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्री मदन कौशिक, सुबोध उनियाल, खजान दास, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, भरत चौधरी मौजूद रहे।

    पीएम ने उत्तराखंड को कई सौगातें दीं

    सीएम धामी ने कहा कि जब भी पीएम मोदी आए हैं कोई ना कोई सौगात दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में पर्यटन को नया विजन दिया है। आज इस कॉरिडोर की सौगात लेकर आए हैं। 2027 के चुनाव में भी हम कमल खिलाएंगे।

    12 किमी के वाइल्डलाइफ कॉरिडोर ने बनाया बेहद खास

    एक्सप्रेसवे पर सबसे खास और अहम शिवालिक की पहाड़ियों यानी मोहंड में बना 12 किलोमीटर लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर माना जा रहा है। इस कॉरिडोर को इस तरह बनाया गया कि वाहन भी फर्राटा भरेंगे और वन्यजीवों की आवाजाही भी प्रभावित नहीं होगी, वन्यजीवों को वाहनों की आवाज भी सुनाई नहीं देगी। इसके लिए बाकायदा साउंड प्रूफ शीट लगाई गई हैं।

    क्यों खास है एक्सप्रेस-वे

    शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
    कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
    लागत – 11,963 करोड़
    12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
    200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
    370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
    6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
    2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
    2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
    20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
    19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
    1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
    33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से

    Noida labor protest : नोएडा में बवाल के बाद एक्शन, 300 गिरफ्तारियां और 7 FIR दर्ज

    The post Dehradun-Delhi Expressway : पीएम ने किया 212 किमी लंबे इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-delhi-expressway-pm-inaugurates-212-km-long-economic-corridor/feed/ 0
    Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/#respond Fri, 03 Apr 2026 04:05:21 +0000 https://page3news.in/?p=73086 देहरादून। Dehradun Brigadier Murder : आपसी विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने पर गोली मारने वाले शांतनु व कविश त्यागी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है। Jan Vishwas Bill 2026 : राज्यसभा में पारित, पीएम […]

    The post Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। Dehradun Brigadier Murder : आपसी विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर के सीने पर गोली मारने वाले शांतनु व कविश त्यागी का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

    Jan Vishwas Bill 2026 : राज्यसभा में पारित, पीएम बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

    शांतनु मूल रूप से सहारनपुर जबकि कविश त्यागी मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। दोनों पूर्व में राजपुर रोड स्थित कालेज से पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन फेल होने के बाद उन्होंने देहरादून में ही अपना ठिकाना बना बना दिया।

    इस घटना में शामिल आरोपित समीर चौधरी निवासी मंगलौर हरिद्वार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इससे पहले गुट में शामिल आदित्य चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    पूछताछ में सामने आया है कि घटना के समय आदित्य चौधरी वाहन चला रहा था जबकि आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव पीछे बैठे हुए थे। आरोपित अभी एक दूसरे से जान पहचान होने से इनकार कर रहे हैं। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही असली कहानी सामने आ सके।

    आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आए हैं पूर्व छात्र

    दून में आपराधिक घटनाओं में शामिल कई पूर्व छात्रों के नाम सामने आ चुके हैं। अब पुलिस ऐसे छात्रों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है, जिनका पढ़ाई के दौरान आपराधिक रिकार्ड रहा है। प्रेमनगर में बीटेक के छात्र की हत्या के मामले में भी पूर्व छात्रों का नाम सामने आया है।

     छात्रों ने अपने परिचित पूर्व छात्रों को दून बुलाया और घटना को अंजाम दिया

    पुरानी रंजिश के चलते पढ़ने वाले छात्रों ने अपने परिचित पूर्व छात्रों को दून बुलाया और घटना को अंजाम दिया। इससे पहले भी प्रेमनगर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें सीधे तौर पर पूर्व छात्रों का हाथ सामने आया है। प्रेमनगर व क्लेमेनटाउन ऐसे गढ़ हैं, जहां पर पूर्व छात्र अपने दोस्तों के साथ रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

    रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या में शामिल फरार चल रहे आरोपित शांतनु त्यागी, कविश त्यागी व वैभव की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। आपरेशन प्रहार के तहत ऐसे छात्रों को भी चिह्नित किया जा रहा है जोकि पढ़ाई के बाद दून में रहकर आपराधिक गतिविधियाें को अंजाम दे रहे हैं। – प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, एसएसपी

    Assam Congress Manifesto : राहुल गांधी ने चुनावी रैली के दौरान जारी किया असम के लिए घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

    The post Dehradun Brigadier Murder : आखिर कहां हैं रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मुख्य आरोपी शांतनु व कविश त्यागी? appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/dehradun-brigadier-murder-where-are-the-main-accused-of-the-retired-brigadiers-murder-shantanu-and-kavish-tyagi/feed/ 0
    उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/#respond Mon, 23 Feb 2026 06:59:05 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120271 देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों […]

    The post उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

    पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तापमान में गिरावट आने की भी संभावना जताई है।

    मौसम में बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कतें आ सकती हैं।

    मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है।

    The post उत्तराखंड के पहाड़ों में फिर बदलेगा मौसम, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/feed/ 0
    मंगलवार से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%8a%e0%a4%82/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%8a%e0%a4%82/#respond Mon, 16 Feb 2026 05:06:45 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120189 देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई […]

    The post मंगलवार से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

    मौसम का यही मिजाज 18 फरवरी को भी बने रहने की संभावना है। इसके बाद 19 से 21 फरवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले इस बदलाव का तापमान पर अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

    The post मंगलवार से बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%8a%e0%a4%82/feed/ 0
    चारधाम यात्रा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी प्राथमिकता, डीएम की अध्यक्षता में बनी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b/#respond Wed, 11 Feb 2026 11:58:04 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120147 आगामी चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छ रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों, नगर निकायों और संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, संग्रहण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को […]

    The post चारधाम यात्रा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी प्राथमिकता, डीएम की अध्यक्षता में बनी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    आगामी चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल और स्वच्छ रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों, नगर निकायों और संबंधित एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा अवधि के दौरान उत्पन्न होने वाले कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण, संग्रहण एवं पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) को लेकर विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

    बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पूर्व में किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की और निर्देश दिए कि इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने डिपॉजिट रिफंड स्कीम के माध्यम से कूड़ा निस्तारण को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे यात्रियों को प्लास्टिक बोतल, रैपर एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री वापस जमा कराने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।

    जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों, होटल एसोसिएशन, दुकानदारों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्यूआर कोड, साइन बोर्ड, होर्डिंग्स, टिकटों पर स्वच्छता संदेश, सार्वजनिक उद्घोषणाओं तथा अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए “कूड़ा न फैलाएं, पर्यावरण बचाएं” का संदेश प्रत्येक यात्री तक पहुंचाया जाएगा।

    इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर संचालित होटलों, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्टार रेटिंग और ग्रीन बैजिंग जैसी प्रोत्साहनात्मक योजनाएं लागू करने तथा गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में फूड सेफ्टी एवं हाइजीन मानकों के कड़ाई से पालन पर भी जोर दिया गया।

    जिलाधिकारी ने डंडी-कंडी तथा घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी स्वच्छता संदेश के प्रचार-प्रसार से जोड़ने की बात कही, ताकि चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

    The post चारधाम यात्रा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी प्राथमिकता, डीएम की अध्यक्षता में बनी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9b/feed/ 0
    उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8-6/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8-6/#respond Mon, 09 Feb 2026 05:48:13 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120096 देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली, लेकिन सोमवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार […]

    The post उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देहरादून। उत्तराखंड में रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ रहा और दिनभर चटख धूप खिली, लेकिन सोमवार से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसे देखते हुए दोनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। खासकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना अधिक जताई गई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। इसके बाद 12 फरवरी से मौसम शुष्क होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी और हल्की गर्मी का अहसास होने लगेगा।

    रविवार को देहरादून में भी मौसम साफ रहा। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक बढ़कर 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

    The post उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8-6/feed/ 0
    उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में बढ़ा तापमान, मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का अहसास https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81/#respond Sat, 07 Feb 2026 06:30:57 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120079 उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद जनवरी में हुई बारिश और बर्फबारी से जहां सूखी ठंड से राहत मिली और लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं अब फरवरी की शुरुआत में ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग […]

    The post उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में बढ़ा तापमान, मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का अहसास appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद जनवरी में हुई बारिश और बर्फबारी से जहां सूखी ठंड से राहत मिली और लोगों के चेहरे खिल उठे, वहीं अब फरवरी की शुरुआत में ही मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर अभी भी बना हुआ है।

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखने को मिला। अब तक सामान्य से नीचे चल रहा न्यूनतम तापमान भी सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का तापमान आमतौर पर फरवरी के अंतिम सप्ताह या लगभग 20 दिन बाद देखने को मिलता है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में यदि बारिश या बर्फबारी होती भी है तो इसका तापमान पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप के कारण गर्मी का असर अधिक रहेगा।

    शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है, जिससे ठंड का एहसास बना रह सकता है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

    वहीं, नौ से 11 फरवरी के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के बदलाव को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    The post उत्तराखंड में फरवरी की शुरुआत में बढ़ा तापमान, मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी का अहसास appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81/feed/ 0
    उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-2/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-2/#respond Tue, 03 Feb 2026 09:47:46 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120030 देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के साथ समन्वय कर गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण […]

    The post उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    देवभूमि उत्तराखंड ने साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पर्वतारोहण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के साथ समन्वय कर गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए पूरी तरह खोल दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक सशक्त और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा।

    खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5,700 मीटर से 7,756 मीटर तक है। इनमें कामेट (7,756 मीटर), नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी विश्व प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण चोटियां शामिल हैं। ये शिखर तकनीकी कठिनाई के साथ-साथ अपने अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी जाने जाते हैं।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हिमालय हमारी पहचान, विरासत और शक्ति का प्रतीक है। 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण के लिए खोलना राज्य के साहसिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। सरकार का उद्देश्य है कि देश के युवा पर्वतारोहण जैसे साहसिक क्षेत्रों में आगे आएं, स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पर्यावरण संरक्षण के साथ संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाए।

    भारतीय पर्वतारोहियों को बड़ी राहत

    अधिसूचित 83 पर्वत चोटियों पर अब भारतीय पर्वतारोहियों को किसी भी प्रकार का अभियान शुल्क नहीं देना होगा। पीक फीस, कैंपिंग फीस और पर्यावरण शुल्क जैसी लागत को राज्य सरकार स्वयं वहन करेगी। इससे आर्थिक कारणों से पीछे रह जाने वाले युवाओं को पर्वतारोहण के नए अवसर मिलेंगे।

    विदेशी पर्वतारोहियों के लिए सरल व्यवस्था

    विदेशी पर्वतारोहियों पर पहले लगने वाले राज्य स्तरीय अतिरिक्त शुल्क को समाप्त कर दिया गया है। अब उन्हें केवल भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (IMF) द्वारा निर्धारित शुल्क ही देना होगा। इससे उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय अपील बढ़ेगी और विदेशी अभियानों की संख्या में वृद्धि होगी।

    ऑनलाइन अनुमति प्रक्रिया

    सभी पर्वतारोहण अभियानों के लिए आवेदन अब उत्तराखंड माउंटेनियरिंग परमिशन सिस्टम (UKMPS) के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। यह व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल होगी, जिससे अनुमति प्रक्रिया में तेजी आएगी।

    स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

    इस फैसले से सीमावर्ती और दूर-दराज क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों को गाइड, पोर्टर, होमस्टे, परिवहन और अन्य सेवाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। यह पहल पलायन रोकने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी सहायक होगी।

    सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी पर्वतारोहण अभियानों में सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन अनिवार्य होगा। पर्वतारोहियों को “लीव नो ट्रेस” सिद्धांत अपनाना होगा, ताकि हिमालय की नाजुक पारिस्थितिकी की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देश-विदेश के सभी पर्वतारोहियों का इन हिमालयी शिखरों पर स्वागत करते हुए कहा है कि यह पहल देवभूमि उत्तराखंड की साहसिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला मील का पत्थर साबित होगी।

    गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में पहाड़ी राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-अनुकूल माउंटेन ट्रेल्स विकसित करने की घोषणा की है। यह कदम भारत को विश्व स्तरीय ट्रेकिंग और हाइकिंग गंतव्य बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

    The post उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान, 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9-2/feed/ 0
    बदरीनाथ-गंगोत्री में बर्फबारी से निखरा धामों का सौंदर्य, पहाड़ों पर जमी सफेद चादर https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/ https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/#respond Tue, 03 Feb 2026 07:09:07 +0000 https://uttarakhandreport.com/?p=120027 पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी से उत्तराखंड की ऊंची चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में कई दौर की बर्फबारी के बाद इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है, जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। […]

    The post बदरीनाथ-गंगोत्री में बर्फबारी से निखरा धामों का सौंदर्य, पहाड़ों पर जमी सफेद चादर appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    पिछले कुछ दिनों से मौसम की मेहरबानी से उत्तराखंड की ऊंची चोटियां हिमाच्छादित हो गई हैं। बदरीनाथ धाम में कई दौर की बर्फबारी के बाद इस समय करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। रविवार से क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है, जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

    देर रात बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी से धाम का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है। चारों ओर की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आ रही हैं। बदरीनाथ मंदिर परिसर में भी बर्फ की मोटी परत जम गई है। वहीं, गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। खासकर प्रदेश के 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के अधिक आसार हैं।

    The post बदरीनाथ-गंगोत्री में बर्फबारी से निखरा धामों का सौंदर्य, पहाड़ों पर जमी सफेद चादर appeared first on Ranvara News Portal.

    ]]>
    https://www.ranvara.com/uttarakhand/garhwal/dehradun/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a5%8d/feed/ 0